ChatGPT से बनाया फर्जी PMO ID कार्ड! मुंबई में पकड़े गए ‘नकली अफसर’ का बड़ा खुलासा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांद्रा की एस्प्लेनेड अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहन ने ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से फर्जी PMO पहचान पत्र और प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक पत्रों के ड्राफ्ट तैयार किए थे।

Fake PMO ID Card made by ChatGPT big revelation of fake officer
पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद रोहन पारिख और उसके साथ मौजूद सशस्त्र गार्ड 49 साल के दिलीप कुंडे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।

मुंबई के वांद्रे-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित 'जियो वर्ल्ड प्लाजा' मॉल में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बताकर सुरक्षाकर्मियों पर धौंस जमाने वाले 24 साल के रोहन पारिख के मामले में मुंबई पुलिस ने अदालत में बड़ा खुलासा किया है।

शुक्रवार को बांद्रा की एस्प्लेनेड अदालत में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहन ने ChatGPT जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स की मदद से फर्जी PMO पहचान पत्र और प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक पत्रों के ड्राफ्ट तैयार किए थे।

पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद रोहन पारिख और उसके साथ मौजूद सशस्त्र गार्ड 49 साल के दिलीप कुंडे को मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था।

पुलिस ने कोर्ट को क्या बताया?

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि रोहन के मोबाइल की सर्च हिस्ट्री में PMO के पत्र का ड्राफ्ट बनाने से जुड़े सबूत मिले हैं। आरोपी ने 2025 से ही अपनी "सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने" के लिए ये नकली दस्तावेज बनाए थे। पुलिस ने आगे की जांच के लिए और रिमांड की मांग की।

आरोपियों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील सतीश मानेशिंदे ने कहा कि आरोपियों ने दस्तावेज खुद बनाए हैं और इसमें किसी तीसरे पक्ष का हाथ नहीं है। पुलिस पहले ही मोबाइल, लैपटॉप और कागजात जब्त कर चुकी है, इसलिए कस्टडी की अब कोई जरूरत नहीं है।

मजिस्ट्रेट ने पुलिस की दलीलों को और कस्टडी के लिए अपर्याप्त मानते हुए दोनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपियों की जमानत अर्जी पर 17 सितंबर को अगली सुनावणी होगी।

पूर्व सैनिक निकला बॉडीगार्ड

मामले में गिरफ्तार दूसरा आरोपी दिलीप कुंडे एक पूर्व सैन्यकर्मी है। पुलिस ने दिलीप के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त की है।

पुलिस का दावा है कि कुंडे ने स्वीकार किया है कि वह रोहन पारिख के व्यावसायिक बॉडीगार्ड के रूप में काम कर रहा था और उसने अपने व्यक्तिगत उपयोग के लिए दिए गए शस्त्र लाइसेंस का व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग किया।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना 7 सितंबर 2026 की है, जब पीएम मोदी के 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' में भाग लेने से ठीक एक दिन पहले बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड प्लाजा में आरोपी फर्जी पीएमओ आईडी और हथियारबंद गार्ड के साथ मॉल में घुसा था। सिक्योरिटी गार्ड्स से विवाद के बाद मॉल प्रशासन की शिकायत पर बीकेसी पुलिस ने FIR दर्ज कर तीनों को पकड़ा था।

पहले आरोपी के वकील ने दावा किया था कि वह अपनी महिला मित्र के लिए परफ्यूम खरीदने मॉल गया था और उसका पीएम के दौरे से कोई संबंध नहीं था। फिलहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन फर्जी AI-जनरेटेड दस्तावेजों का इस्तेमाल किसी अन्य स्थान पर तो नहीं किया गया था।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsChatGPT से बनाया फर्जी PMO ID कार्ड! पकड़े गए ‘नकली अफसर’ का बड़ा खुलासा