It’s done bro; फडणवीस ने CJP के स्टाइल में किया प्रशांत भूषण पर पलटवार

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

प्रशांत भूषण ने कहा था कि अधिकारी विरोध-प्रदर्शनों को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, उतने ही अधिक लोग सड़कों पर उतरेंगे। सत्ता परिवर्तन के इस आंदोलन का नेतृत्व युवा करेंगे।

It’s done bro; फडणवीस ने CJP के स्टाइल में किया प्रशांत भूषण पर पलटवार
देवेंद्र फडणवीस ने प्रशांत भूषण को रोचक तरीके से जवाब दिया है।

वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विपक्षी दल चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों के बीच मशहूर वकील प्रशांत भूषण का एक बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नेता अभिजीत दीपके मौजूदगी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह संघर्ष सत्ता परिवर्तन के लिए है। उनके इस बयान को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं ने विपक्ष और सीजेपी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने सीजेपी नेताओं के स्टाइल में पलटवार किया है।

फडणवीस एक्स पर प्रशांत भूषण का बयान शेयर करते हुए लिखते हैं, ''It’s done bro, everything is exposed!! आखिरकार यह सब कुछ सत्ता परिवर्तन के लिए था।''

फडणवीस आगे लिखते हैं, ''आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! सारा खेल सत्ता की कुर्सी पाने का है.. फिर उसके लिए विद्यार्थियों, किसानों को उकसाना ही क्यों ना पड़े, जाति और भाषा के नाम पर द्वेष फैलाना पड़े, या देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं की प्रतिमा मलीन करनी पड़े। आंदोलन की आड़ में अराजकता फैलाना ही 'इनका' उद्देश्य है।''

क्या कहा था प्रशांत भूषण ने?

इससे पहले प्रशांत भूषण ने कहा था, ''सरकार का आरोप है कि विपक्ष सत्ता परिवर्तन चाहता है। हम अभी इस बात के लिए लड़ रहे हैं कि चुनाव ठीक ढंग से हों। लेकिन अगर इसी तरह की बर्बरता जारी रही तो सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा।'' उन्होंने कहा, ''हां, हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं। इसमें क्या गलत है? भाजपा ने सत्ता परिवर्तन के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। अब वे कह रहे हैं कि सत्ता परिवर्तन के लिए कोई साजिश रची जा रही है।''

प्रशांत भूषण ने कहा, ''सत्ता परिवर्तन हर नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। हमारे संविधान के अनुसार, सरकार के प्रति असंतोष पैदा करना कोई अपराध नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''यही वजह है कि अब यह एक तानाशाही सरकार के खिलाफ सत्ता परिवर्तन की लड़ाई बन गई है। एक ऐसी सरकार जो लोकतंत्र को कुचल रही है।''

उन्होंने कहा कि अधिकारी विरोध-प्रदर्शनों को जितना दबाने की कोशिश करेंगे, उतने ही अधिक लोग सड़कों पर उतरेंगे। सत्ता परिवर्तन के इस आंदोलन का नेतृत्व युवा करेंगे, और इसमें नागरिक समाज समूह तथा राजनीतिक दल भी शामिल होंगे।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsIt’s done bro; फडणवीस ने CJP के स्टाइल में किया प्रशांत भूषण पर पलटवार