Fact Check: पीएम मोदी के इस्तीफे का दावा करता पत्र वायरल, जानें सच्चाई

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पोस्ट और वहां शेयर हो रहीं खबरों में फर्क करना बेहद जरूरी है। कई बार यूजर्स बगैर जांच किए फेक न्यूज शेयर करने लगते हैं। ऐसा ही एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है, जो जांच में झूठा साबित हुआ है।

PM Modi
सोशल मीडिया पर एक फर्जी पत्र वायरल हो रहा है। (सांकेतिक तस्वीर- Pexels)

सोशल मीडिया खबरें पाने का एक आसान जरिया है, लेकिन इनके ही बीच कई यूजर्स फर्जी खबरों को भी जगह दे देते हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया जा रहा है। हालांकि, जब जांच की गई तो पता चला कि दावा फर्जी है। पूरे मामले को विस्तार से समझते हैं।

सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हुआ। यूजर्स ने दावा किया कि यह पीएम मोदी की तरफ से लिखा हुआ है। वायरल पोस्ट को प्रधानमंत्री के त्यागपत्र के रूप में पेश किया जा रहा है। वायरल लेटर के मुताबिक, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम पत्र लिखा, जिसमें इस्तीफा देने की पेशकश की गई है। खास बात है कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी सूचना जारी नहीं की गई थी।

क्या है सच्चाई

PIB यानी प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो की तरफ से जब इस दावे की जांच की गई, तो पत्र फर्जी पाया गया। ब्यूरो ने लिखा, 'सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाला एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। यह पत्र फर्जी है।' आगे कहा गया, 'प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा कोई पत्र न तो जारी किया गया है और न ही उस पर हस्ताक्षर किए गए हैं।'

सलाह

PIB ने बगैर वास्तविकता जाने किसी भी जानकारी को आगे नहीं बढ़ाने की हिदायत दी है। उसने कहा, 'किसी भी दावे पर विश्वास करने से पहले उसकी आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें। अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा करने अथवा धन निवेश करने से पहले विशेष सावधानी बरतें।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsFact Check: पीएम मोदी के इस्तीफे का दावा करता पत्र वायरल, जानें सच्चाई