LIVE UPDATES
रिफ्रेशGujarat Exit Poll 2022 Live Updates: गुजरात में BJP की बड़ी जीत का अनुमान, हिमाचल प्रदेश में कड़ी टक्कर; एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?
Gujarat Exit Poll Results 2022 Live Updates: गुजरात, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) चुनाव के लिए एग्जिट पोल जारी होने लगे हैं। सभी न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स यहां पढ़ें...

Gujarat Elections Exit Polls 2022 Live Updates: गुजरात, हिमाचल प्रदेश में मतदान पूरे हो चुके हैं। अब जनता को 8 दिसंबर का इंतजार है, जिस दिन नतीजों का ऐलान होगा। इससे पहले, एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। गुजरात में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के लिए आए एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत होने का अनुमान जताया गया है। गौरतलब है कि विभिन्न सर्वे एजेंसियां एग्जिट पोल के माध्यम से रिजल्ट को लेकर अनुमान लगाती हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में एक दिसंबर को हुए पहले फेज के मतदान में कुल 89 सीटों पर वोटिंग हुई थी। दूसरे फेज में 93 सीटें शामिल हैं। राज्य में पिछले 27 सालों से बीजेपी की सरकार है। उधर, हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 12 नवंबर को सभी 68 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। हिमाचल में पिछले पांच सालों से बीजेपी की सरकार है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच प्रमुख रूप से मुकाबला हो रहा है।
पढ़ें, गुजरात, हिमाचल प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल्स के लाइव अपडेट्स...
Aajtak Gujarat Exit Poll: बीजेपी की बंपर जीत का अनुमान
Gujarat Exit Poll: आजतक द्वारा किए गए गुजरात के लिए एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी राज्य में बंपर जीत हासिल कर सकती है। एग्जिट पोल में बीजेपी को 129-151 सीटें दी गई हैं। कांग्रेस गुजरात में 16-30 सीटें जीत सकती है।
Exit Polls 2022: जानिए कैसे होते हैं एग्जिट पोल्स
Exit Poll Gujarat Himachal: एग्जिट पोल कराने के लिए सर्वे एजेंसी या न्यूज चैनल का रिपोर्टर अचानक से किसी बूथ पर जाकर वहां लोगों से बात करता है। एग्जिट पोल में क्षेत्रवार हर वर्ग के लोगों को शामिल किया जाता है। इसमें पहले से तय नहीं होता है कि वह किससे सवाल करेगा। मजबूत एग्जिट पोल के लिए हजारों वोटर्स से बातचीत होती है। (पढ़ें पूरी खबर)
India TV Himachal Exit Poll: हिमाचल में किसे कितनी सीटें?
India TV Himachal Exit Poll: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में इस बार बीजेपी को 35-40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 26-31 सीटें जा सकती हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
Gujarat TV9 Exit Poll: इसमें भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत
TV9 Gujarat Exit Poll: टीवी 9 गुजराती एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को गुजरात में 125-130 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 40-50 सीटें ही जाने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी तीन से पांच सीटें जीत सकती है।
Republic TV Gujarat Exit Poll: बीजेपी को 148 सीटें तक मिलने का अनुमान
Republic TV Exit Poll: रिपब्लिक टीवी द्वारा करवाए गए एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी के खाते में 128 से 148 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 30-42 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं।
Gujarat News X-Jan Ki Baat Exit Poll: गुजरात में बीजेपी को बहुमत के आसार
Gujarat Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है। News X-Jan Ki Baat एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी केा 117-140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 34-51 सीटों के मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के खाते में छह से 13 सीटें जा सकती हैं।
Aajtak Himachal Exit Poll: इस सर्वे में हिमाचल में कांग्रेस को बढ़त
Himachal Exit Poll: इंडिया टुडे, एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बीजेपी के मुकाबले अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। हिमाचल में कांग्रेस को 30-40 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी के खाते में 24-34 सीटें जा सकती हैं।
Himachal Pradesh Exit poll: हिमाचल में कड़ी टक्कर का अनुमान
Himachal Exit Poll, Times Now Exit Poll: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी एग्जिट पोल के अनुसार, हिमाचल में बीजेपी के खाते में 34-42 सीटें जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 24-32 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुल सका।
Gujarat Exit Poll Results 2022: जानिए गुजरात के एग्जिट पोल का हाल
ABP News Gujarat Exit Poll: एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल के अनुसार, दक्षिण गुजरात की 35 सीटों में से बीजेपी को 24-28 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, आम आदमी पार्टी का भी खाता खुल सकता है। यहां पर एक से तीन सीटें AAP के खाते में जा सकती हैं। वहीं, अन्य शून्य से दो सीटें जीत सकते हैं।
Gujarat Exit Poll 2022: गुजरात में बीजेपी की बड़ी जीत का अनुमान
Gujarat Exit Poll: गुजरात के लिए एग्जिट पोल आने लगे हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के पहले एग्जिट पोल में बीजेपी को बंपर जीत मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुसार, गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 167 पर भाजपा जीत सकती है। वहीं, कांग्रेस को सिर्फ चार सीटें ही मिलने का अनुमान जताया गया है।
Exit Poll MCD: एग्जिट पोल में किसे कितने फीसदी मत?
MCD Exit Poll: आजतक एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली नगर निगम में बीजेपी को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 43 फीसदी वोट जा सकते हैं। एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को दस फीसदी वोट से संतोष करना पड़ सकता है।
दिल्ली नगर निगम एग्जिट पोल: एक और सर्वे में आप की जीत का अनुमान
Delhi MCD Exit Poll: MCD चुनाव के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एग्जिट पोल में भी आम आदमी पार्टी को बंपर जीत मिलती हुई दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 99, कांग्रेस को छह, आम आदमी पार्टी को 140 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पांच सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को नगर निगम में 42.2 फीसदी, बीजेपी को 38.4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
MCD Exit Poll: AAP की बंपर जीत का अनुमान
MCD Exit Poll: दिल्ली नगर निगम (MCD) का पहला एग्जिट पोल सामने आ चुका है। आजतक के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को बंपर जीत का अनुमान है। आप को 149-171, बीजेपी को 69-91, कांग्रेस को 3-7 सीटें मिल सकती हैं।
Himachal Pradesh Exit Poll: पिछली बार कितने सटीक रहे थे एग्जिट पोल?
Exit Poll Himachal: चुनावी एजेंसियां हर चुनाव में एग्जिट पोल करती हैं। पिछली बार 2017 में हिमाचल प्रदेश के एग्जिट पोल्स लगभग सही रहे थे। टुडेज चाणक्य और इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने बीजेपी की जीत का अनुमान जताया था। मालूम हो कि पिछले चुनाव में बीजेपी ने हिमाचल में बड़ी जीत दर्ज की थी।
Gujarat Himachal Exit Poll: बस आने वाला है गुजरात-हिमाचल एग्जिट पोल
Himachal Pradesh, Gujarat Exit Polls 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान भले ही आठ दिसंबर को हो, लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के जरिए अनुमान लग जाएगा कि किसकी सरकार बन सकती है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन एग्जिट पोल्स को अपने रीडर्स तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए हैं। इसी ब्लॉग के जरिए आपको सभी न्यूज चैनलों और सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल पता चल जाएंगे। ऐसे में पल-पल के अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
gujarat chunav exit poll: कैसा रहा था पिछली बार का एग्जिट पोल?
gujarat election exit poll: पिछली बार यानी कि 2017 के एग्जिट पोल की बात करें तो ज्यादातर सटीक साबित हुए थे। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया सर्वे ने बीजेपी के लिए 99-113 और कांग्रेस के लिए 62-82 सीटें जीतने का अनुमान जताया था। नतीजे भी इसी के बीच आए थे।
गुजरात चुनाव का एग्जिट पोल: गुजरात में शाम पांच बजे तक 58.68% वोटिंग
गुजरात इलेक्शन एग्जिट पोल: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शाम पांच बजे समाप्त हो गया। चुनाव आयोग के डेटा के अनुसार, शाम पांच बजे तक 58.68% वोटिंग रिकॉर्ड की गई है। वहीं, कुछ ही देर में एग्जिट पोल आने की शुरुआत हो जाएगी।
Gujarat exit poll: गुजरात के दूसरे फेज की वोटिंग खत्म
Exit Poll: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को शाम पांच बजे वोटिंग खत्म हो गई। हालांकि, जो मतदाता लाइन में लगे हुए हैं, वे अपने मत का इस्तेमाल कर पाएंगे। दोपहर तीन बजे तक औसतन 50.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा आदि ने लोगों से मतदान करने की अपील की।
गुजरात एग्जिट पोल 2022: गुजरात में फिर बनेगी बीजेपी सरकार या कांग्रेस मारेगी बाजी?
एग्जिट पोल गुजरात चुनाव: गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल का इंतजार होने लगा है। लोगों में उत्सुकता है कि क्या गुजरात में क्या 27 साल बाद सरकार बदलेगी या फिर बीजेपी एक बार फिर रिपीट होगी। पढ़ें इससे जुड़ा एग्जिट पोल
exit poll Himachal Pradesh 2022: हिमाचल में हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड
Himachal Pradesh exit poll 2022: हिमाचल प्रदेश में पिछले पांच सालों से बीजेपी की सरकार है। यहां पर हर बार सरकार बदलने का ट्रेंड रहा है। इसकी वजह से कांग्रेस में उत्साह है। साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 68 सीटों में से 44 पर जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आई थीं। बीजेपी ने जयराम ठाकुर को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाया था।
Gujarat election 2022 exit poll: गुजरात की कुछ वीआईपी सीटें
seat wise exit poll Gujarat 2022: गुजरात की वीआईपी सीटों की बात करें तो खंभालिया से आप के सीएम उम्मीदवार इसुदान गढ़वी हैं। घाटलोदिया से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मैदान में हैं। वीरमगाम से हार्दिक पटेल को बीजेपी ने अपना कैंडिडेट बनाया है। मोरबी सीट भी काफी अहम है। दरअसल, मोरबी में हुए पुल हादसे की वजह से लोगों की नजर इस सीट के नतीजों पर बनी हुई है। वहीं, गोधरा विधानसभा सीट पर भी लोगों की नजरें हैं। यहां से अभी विधायक बीजेपी के सीके राउलजी हैं।
Gujarat election exit poll 2022: पिछले चुनाव में किसे-कितनी सीटें?
Gujarat exit polls: पिछले गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस ने कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी को 49.05 फीसदी वोट हासिल हुए थे। वहीं, कांग्रेस को 41.44 फीसदी वोट मिले थे। इस बार आम आदमी पार्टी के तेज-तर्रार तरीके से चुनाव लड़ने की वजह से इन वोटों के तीन पार्टियों के बीच बंटने की संभावना है।
Himachal Exit Poll: एक चरण में हुईं सभी 68 सीटों पर वोटिंग
Himachal Pradesh Exit Poll 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों पर एक ही फेज में वोटिंग हुई है। यहां पर पिछले तीन दशकों से हर बार सत्ता परिवर्तन का मिजाज रहा है। राज्य में बीजेपी की ओर से टिकट नहीं मिलने की वजह से कई नेता बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे। वहीं, कांग्रेस के भी कुछ बागियों ने पार्टी को चुनाव के दौरान परेशान किया। दोनों ही दल हिमाचल में अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनावी नतीजों का ऐलान आठ दिसंबर को होगा।
Gujarat Exit Poll 2022: दो चरणों में हुए गुजरात चुनाव
Gujarat Election Exit Poll 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में हुए हैं। पहले फेज के लिए एक दिसंबर को और दूसरे चरण के लिए आज यानी 5 दिसंबर को वोटिंग हो रही है। बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है। यहां पर बीजेपी ने 150 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने चुनाव प्रचार के दौरान रैलियों को संबोधित किया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी गुजरात चुनाव से दूर रहे। हालांकि, चंद रैलियों को उन्होंने संबोधित जरूर किया, लेकिन पार्टी ने राज्य के नेतृत्व पर ज्यादा जोर दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने चुनाव तेज-तर्रार तरीके से चुनाव प्रचार किया है।