Exit Poll 2026: बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार, ममता को बड़ा झटका

Exit Poll 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने पांच राज्यों में अलग-अलग सियासी तस्वीर उकेर दी है। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी में एग्जिट पोल नतीजों में भारी अंतर दिख रही है…

Exit Poll 2026: बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार, ममता को बड़ा झटका

Exit Poll 2026

Devendra Kasyap| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Exit Poll 2026: विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल ने पांच राज्यों में अलग-अलग सियासी तस्वीर उकेर दी है। तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में एग्जिट पोल नतीजों में भारी अंतर दिख रही है। कुछ राज्यों में सत्ता बरकरार रहने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ में कांटे की टक्कर और सत्ता परिवर्तन की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिम बंगाल में BJP की बड़ी बढ़त

पश्चिम बंगाल में भाजपा को एग्जिट पोल में सबसे बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। कई एजेंसियों ने भाजपा को 140 से 200 सीटों तक का अनुमान दिया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 85 से 140 सीटों के बीच सिमट सकती है। कांग्रेस और वाम दलों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु में कांटे का मुकाबला

वहीं, तमिलनाडु में डीएमके गठबंधन को ज्यादातर एग्जिट पोल में 120 से 145 सीटें दी गई हैं, जो बहुमत के आंकड़े 118 को पार कर रही हैं। हालांकि VoteVibe और JVC जैसे पोल में एआईएडीएमके को भी 114 से 147 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक हो गया है। TVK को 8 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है, जो दोनों प्रमुख दलों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

केरल में UDF की वापसी?

केरल में अधिकांश एग्जिट पोल यूडीएफ (UDF) के पक्ष में हैं। यूडीएफ को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के 71 सीटों के बेहद करीब है। वहीं एलडीएफ (LDF) 49 से 69 सीटों तक सिमट सकती है। एनडीए का प्रदर्शन यहां बेहद सीमित रहने का अनुमान है, महज 0 से 14 सीटों तक।

असम में एक बार फिर BJP सरकार

असम में भाजपा एकतरफा बढ़त बनाए हुए दिख रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार यहां पर भाजपा गठबंधन 85 से 100 सीटें जीत सकता है, जो बहुमत के 64 सीटों से बहुत ऊपर है। वहीं कांग्रेस गठबंधन 23 से 36 सीटों तक ही पहुंचने का अनुमान लगाया है।

पुडुचेरी में NRC गठबंधन आगे

वहीं, पुडुचेरी में NRC गठबंधन को 16 से 20 सीटों के साथ स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 6 से 8 सीटों तक सिमट सकता है।

Exit Poll 2026 Live: भाजपा नेताओं ने एग्जिट पोल पर जताया भरोसा

Exit Poll 2026 Live: भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम के अलावा पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में भी NDA को स्पष्ट बढ़त मिल रही है। केरल में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ता दिख रहा है, जबकि तमिलनाडु में NDA का प्रदर्शन पिछले चुनावों की तुलना में बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि मैं समझता हूं कि वास्तविक परिणाम एग्जिट पोल से भी ज्यादा अच्छे होंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी एग्जिट पोल पर विश्वास जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेतृत्व में किए गए सुशासन एवं विकास कार्यों के आधार पर जनता अपना फैसला दे रही है। चौधरी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल की जनता गुंडागर्दी और तुष्टिकरण की राजनीति से तंग आ चुकी है। वहां की जनता भाजपा को बहुत बड़ी जीत दिलाने जा रही है। हम विकास कार्यों के आधार पर जनता से समर्थन मांगते हैं।

Share

Exit Poll 2026 Live: संयम रखें कार्यकर्ता, नतीजों तक जश्न नहीं- भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष

Exit Poll 2026 Live: सिलीगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार शंकर घोष ने एग्जिट पोल पर कहा कि मुझे लगता है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को संयम बनाए रखना चाहिए और औपचारिक नतीजों का इंतजार करना चाहिए। यह जश्न मनाने का समय नहीं है, बल्कि अत्यंत सावधानी और संगठन के साथ आगे बढ़ने का समय है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (TMC) द्वारा मतगणना केंद्रों पर हुई गड़बड़ियों को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना चाहिए। शंकर घोष ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे मतगणना केंद्रों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share

Exit Poll 2026 Live: एग्जिट पोल एक्जैक्ट पोल नहीं होता- रफीकुल इस्लाम

Exit Poll 2026 Live: ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के वरिष्ठ नेता रफीकुल इस्लाम ने विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर संदेह जताते हुए कहा कि इन पोल को पूरी तरह सटीक नहीं माना जा सकता। रफीकुल इस्लाम ने कहा कि एग्जिट पोल एक्जैक्ट पोल नहीं होता। 4 तारीख तक असली नतीजों का इंतजार करना पड़ेगा। कुछ हजार लोगों की राय लेकर यह तैयार किया जाता है। कभी-कभी यह बिल्कुल सही साबित होता है तो कभी बिल्कुल उलटा। इसलिए मैं आज के एग्जिट पोल को न तो पूरी तरह सही मानता हूं और न ही पूरी तरह खारिज करता हूं। हमें 4 मई तक इंतजार करना होगा। असम के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यहां NDA और गैर-NDA के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। AIUDF को 12 सीटें मिलने का अनुमान उन्होंने व्यक्त किया। पश्चिम बंगाल पर अपनी राय रखते हुए रफीकुल इस्लाम ने कहा कि बंगाल में दो को छोड़कर बाकी सभी एग्जिट पोल ने NDA को बहुमत दिखाया है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा। मुझे लगता है कि वहां फिर से दीदी (ममता बनर्जी) की सरकार बनेगी।

Share

Exit Poll 2026 Live: हिमंत के नेतृत्व में बनेगी भाजपा सरकार- मंत्री प्रशांत फुकन

Exit Poll 2026 Live: असम के मंत्री और डिब्रूगढ़ विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रशांत फुकन ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह असम के लिए बेहद सकारात्मक और अच्छा संकेत है। फुकन ने कहा कि सभी एग्जिट पोल के मुताबिक असम में भाजपा की सरकार बन रही है। हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

Share

Exit Poll 2026 Live: सत्ता विरोधी लहर, TMC का भारी नुकसान- अधीर रंजन चौधरी

Exit Poll 2026 Live: बहरामपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने सत्ता विरोधी लहर को लेकर बड़ा बयान दिया है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सत्ता विरोधी लहर सारी विपक्षी पार्टियों के बीच बंट गई है। इसमें TMC कहां और किस तरह आएगी, यह अभी इतना जल्दी बताना मुश्किल है। हालांकि, यह पूरी तरह साफ है कि TMC के खिलाफ भारी मतदान हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह वोट सभी विपक्षी दलों में बंट गए हैं, कहीं भाजपा, कहीं कांग्रेस, कहीं CPI(M), कहीं हुमायूं कबीर की पार्टी तो कहीं ISF में। मेरा मानना है कि विपक्षी वोटों में भाजपा के पास सबसे ज्यादा वोट जाने की संभावना है।

Share

Exit Poll 2026 Live: बंगाल में रिकॉर्ड मतदान, दूसरे चरण में 91.66% पोलिंग

Exit Poll 2026 Live: बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में पश्चिम बंगाल में शाम 7:45 बजे तक 91.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण में प्रदेश में मतदान प्रतिशत 93.19 रहा था। दोनों चरणों को मिलाकर पश्चिम बंगाल में कुल मतदान 92.47 प्रतिशत पहुंच गया है। निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, यह आंकड़ा राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इससे पहले सबसे अधिक मतदान 84.72 प्रतिशत वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव में दर्ज किया गया था।

Share

Exit Poll 2026 Live: एग्जिट पोल पर सौगत राय का हमला, बोले- ममता बनर्जी बनेंगी चौथी बार CM

Exit Poll 2026 Live: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी और ममता बनर्जी चौथी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनेंगी।सौगत राय ने कहा कि मेरा अनुभव है कि पिछले कई चुनावों में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। इनमें से अधिकांश भाजपा के पक्ष में रहते हैं, जबकि कुछ टीएमसी के पक्ष में। मुझे इन दोनों पर कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि टीएमसी बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। सोगत राय ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा भाजपा के साथ मिलकर रची गई साजिश के खिलाफ जनता खड़ी है। भाजपा दिवास्वप्न देख रही है। दिवास्वप्न देखने में कोई रोक नहीं है, लेकिन हकीकत अलग होगी। टीएमसी सांसद ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि मैं आश्वस्त हूं कि ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी हारेंगे, जबकि नंदीग्राम में कड़ा मुकाबला होगा।

Share

Exit Poll 2026 Live: असम में भाजपा-एनडीए की तीसरी बार सरकार तय- दिलीप सैकिया

Exit Poll 2026 Live: असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने एग्जिट पोल के नतीजों पर भरोसा जताते हुए दावा किया है कि असम में भाजपा-एनडीए की भारी जीत तय है। सैकिया ने कहा कि असम के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा सरकार के नारे को मजबूती से आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 4 मई को हमें बहुत बड़ा और ऐतिहासिक जनादेश मिलने वाला है। भाजपा-एनडीए निश्चित रूप से तीसरी बार असम में सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में भी भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनना तय है।

Share

Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बीजेपी 180 से ज्यादा सीट- सुवेंदु अधिकारी

Exit Poll 2026 Live: नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को चुनाव के लिए ‘ग्राउंड एग्जिट पोल’ देते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैं ग्राउंड का एग्जिट पोल बता रहा हूं। भाजपा को 180 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। अच्छे बहुमत के साथ भाजपा की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बन रही है। हिंदुओं ने इस बार खुलकर वोट किया है।

Share

Exit Poll 2026 Live: 4 तारीख तक इंतजार करिए- शशि पांजा

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल की राज्य मंत्री और श्यामपुकुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार शशि पांजा ने केंद्र सरकार, चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 4 मई को जनता इन सबका जवाब देगी।शशि पांजा ने कहा कि 4 तारीख तक इंतजार करिए। जिस तरह चुनाव हुए, लोगों की भावनाओं को उछाला गया और आज वोटिंग के दिन केंद्रीय बलों ने मतदाताओं के साथ जो व्यवहार किया, उसकी पूरी जिम्मेदारी ECI और केंद्र सरकार को लेनी होगी। बहुत से लोगों को वोट देने से वंचित रखा गया। इन सबका जवाब 4 मई को दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि हम पहले भी ऐसे एग्जिट पोल देख चुके हैं, जब टीएमसी को डुबोने की कोशिश की जाती रही, लेकिन जब टीएमसी उभरकर बाहर आई तो किसी ने माफी मांगी? यह सब चलता रहता है। भाजपा हारेगी।

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में टीवीके बन सकती है सबसे बड़ी पार्टी

Exit Poll 2026 Live: एक्सिस माय इंडिया के ताजा एग्जिट पोल के अनुसार, तमिलगम वेट्री कझगम (TVK) तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। पोल में टीवीके को 98 से 120 सीटों तक का अनुमान दिया गया है। इससे पहले के अधिकांश एग्जिट पोल में टीवीके को मात्र 8 से 40 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं

Share

Exit Poll 2026 Live: पुडुच्चेरी में किस पार्टी को बहुमत?

Share

Exit Poll 2026 Live: केरल में इस बार किसकी बनेगी सरकार?

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में अबकी बार किसकी सरकार?

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में डीएमके बहुमत से आगे

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में डीएमके गठबंधन को स्पष्ट बढ़त दिख रही है> विभिन्न एग्जिट पोल एजेंसियों के अनुसार, सत्तारूढ़ डीएमके गठबंधन 120 से 145 सीटों के बीच पहुंच सकता है। मैट्राइज पोल में डीएमके प्लस को 122-132 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े 118 से ऊपर है। पीपल्स इनसाइट और पीपल्स पल्स जैसे अन्य एग्जिट पोल भी डीएमके गठबंधन को 120-145 सीटों तक की बढ़त देते दिख रहे हैं। वहीं, प्रमुख विपक्षी एआईएडीएमके गठबंधन 60 से 110 सीटों तक सिमटता नजर आ रहा है। टीवीके को 10 से 40 सीटों के बीच आंका गया है

Share

Exit Poll 2026 Live: असम में एक बार फिर बीजेपी सरकार

Share

Exit Poll 2026 Live: बंगाल में बीजेपी को कई एजेंसियों ने दिया बहुमत

Share

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल में BJP-TMC से आगे- चाणक्य स्ट्रैटेजीज

Exit Poll 2026 Live: चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त देते हुए सत्ता-विरोधी लहर के मजबूत संकेत दिए हैं। सर्वे के अनुसार, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा 150 से 160 सीटें जीत सकती है, जबकि ममता बनर्जी की TMC को 130 से 140 सीटें ही मिलने का अनुमान है। बता दें कि चाणक्य स्ट्रैटेजीज Matrize और PMARQ के बाद तीसरी एजेंसी बन गई है, जिसने भाजपा को टीएमसी पर बढ़त दी है। इस रुझान के विपरीत केवल पीपुल्स पल्स ने ममता बनर्जी के पक्ष में राय दी है।

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में डीएमके सरकार- इंडिया टीवी

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए इंडिया टीवी का एग्जिट पोल जारी हो गया है। एग्जिट पोल के अनुसार DMK गठबंधन सबसे आगे है। इंडिया टीवी एग्जिट पोल (234 सीटें) के अनुसार...

  • DMK+ : 122-132 सीटें
  • AIADMK+ : 87-100 सीटें
  • TVK : 10-12 सीटें
  • अन्य : 0-6 सीटें

एग्जिट पोल में DMK गठबंधन को स्पष्ट बहुमत से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि AIADMK गठबंधन दूसरे स्थान पर रहा। विजय प्रकाश की TVK तीसरे स्थान पर नजर आ रही है।

Share

Exit Poll 2026 Live: पुडुचेरी में एनडीए सरकार- Axis My India

Exit Poll 2026 Live: एग्जिट पोल के नतीजों में NDA को पुडुचेरी में स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। Axis My India ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 16 से 20 सीटें देने की भविष्यवाणी की है, जबकि कांग्रेस को 6 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है। बाकी 3 सीटें अन्य दलों या निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में जा सकती हैं। बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा की कुल 30 सीटों में बहुमत के लिए 16 सीटें चाहिए।

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में लगातार दूसरी बार डीएमके सरकार

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए जारी एग्जिट पोल में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) की लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। मैट्रिज एग्जिट पोल के अनुसार, डीएमके गठबंधन को 148 से 168 सीटों के बीच बहुमत मिलने का अनुमान है, जबकि विपक्षी एनडीए को 61 से 81 सीटें ही मिल सकती हैं। वहीं, टीवीके को 18 से 26 सीटों के बीच रह सकती है।

Share

Exit Poll 2026 Live: पी-मार्क एग्जिट पोल में बंगाल में भाजपा की बड़ी बढ़त,

Exit Poll 2026 Live: पी-मार्क एग्जिट पोल के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को 150 से 175 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को 118 से 138 सीटें ही मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़ों से साफ है कि भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है, जबकि टीएमसी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहने की संभावना जताई गई है।

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में डीएमके की सरकार बनने के आसार

Exit Poll 2026 Live: एबीपी न्यूज के पोल ऑफ पोल्स एग्जिट पोल में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ डीएमके के बहुमत हासिल करने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार, एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके को 122 से 132 सीटों के बीच जीत मिल सकती है, जो बहुमत के आंकड़े (118) से काफी ऊपर है। वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी एआईएडीएमके को 87 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 10 से 18 सीटें मिल सकती है। तक सीमित रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है।

Share

Exit Poll 2026 Live: पोल डायरी के अनुसार बंगाल बीजेपी को 142-171 सीटें

Exit Poll 2026 Live: पोल डायरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर अपना नया सर्वे जारी किया है। सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे अधिक 142 से 171 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। पोल डायरी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 99 से 127 सीटों के बीच सीमित रहने का पूर्वानुमान है। वहीं कांग्रेस को महज 3 से 5 सीटें और अन्य दलों को 5 से 9 सीटें मिलने की संभावना बताई गई है।

Share

Exit Poll 2026 Live: असम बीजेपी सरकार- न्यूज18

बीजेपी+ - 90-100

कांग्रेस+ - 23-33

AIUDF - 0- 6

Share

Exit Poll 2026 Live: मैटराइज एग्जिट पोल में बंगाल BJP सरकार

Exit Poll 2026 Live: मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के अनुसार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बीच कांटे की टक्कर है, लेकिन भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है। मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि तृणमूल कांग्रेस को 125 से 140 सीटें ही हासिल हो सकती हैं। अन्य दलों (कांग्रेस, वामपंथी पार्टियां आदि) के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं। प्रदेश में बहुमत के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा 148 सीटें है।

Share

Exit Poll 2026 Live: केरल में यूडीएफ को बहुमत

Exit Poll 2026 Live: न्यूज 18 के एग्जिट पोल के अनुसार, यूडीएफ 70 से 80 सीटों के बीच पहुंचने की संभावना है, जो 140 सदस्यीय सदन में स्पष्ट बहुमत है। वहीं, वर्तमान सत्ता में काबिज एलडीएफ को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं एनडीए को महज 0 से 4 सीटें ही मिल पाने की संभावना जताई गई है।

Share

Exit Poll 2026 Live: असम में बीजेपी सरकार- India TV Exit Polls

बीजेपी- 85-95

कांग्रेस - 25-32

अन्य- 6-12

Share

Exit Poll 2026 Live: असम में एक बार फिर बीजेपी की सरकार - AXIS MY INDIA

Exit Poll 2026 Live: एग्जिट पोल के नतीजों में असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने का साफ संकेत मिला है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 88 से 100 सीटों के बीच मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े (64) से कहीं ज्यादा है। वहीं मुख्य विपक्षी कांग्रेस को मात्र 24-36 सीटें मिलने का पूर्वानुमान है। एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन की मजबूत स्थिति दिखाई गई है, जबकि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। आधिकारिक नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Share

Exit Poll 2026 Live: बंगाल में शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के लिए मतदाता सुबह से ही लंबी कतारों में लगे रहे। शाम 5 बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है और शाम पांच बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

Share

Exit Poll 2026 Live: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एग्जिट पोल पर जताया संदेह

Exit Poll 2026 Live: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर पार्टी की मजबूत उम्मीद जताई है, लेकिन एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। थरूर ने कहा कि हम जीतने की पूरी उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन एग्जिट पोल में कुछ चुनौतियां होती हैं। हमें नहीं पता कि सैंपल सही प्रतिनिधित्व कर पा रहा है या नहीं। बहुत से लोग जवाब ही नहीं देते, तो आप कैसे सही एग्जिट पोल निकालेंगे? उन्होंने आगे कहा कि हम इस बात को लेकर बहुत आश्वस्त हैं कि कांग्रेस चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। अब 4 मई का इंतजार है।

Share

Exit Poll 2026 Live: ममता के हाथों से फिसल लहा बंगाल- लॉकेट चटर्जी

Exit Poll 2026 Live: भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है। उन्होंने मौजूदा विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताते हुए कहा कि भारी मतदान राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलने का स्पष्ट संकेत है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि मैंने सुना है कि 85 प्रतिशत मतदान पूरा हो चुका है। बहुत कम लोग बचे हैं। मतदान प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। मुझे विश्वास है कि पहले चरण की तुलना में इस बार और अधिक मतदान होगा। भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

Share

Exit Poll 2026 Live: बंगाल चुनाव में केंद्रीय बल भाजपा की कर रहे मदद- ममता बनर्जी

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के लिए तैनात केंद्रीय बल भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं और दावा किया कि राज्य में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से नहीं कराए जा रहे हैं। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में मतदान करने के बाद ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों पर तीखा हमला बोला। बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनके पार्टी कार्यकर्ताओं और पोलिंग एजेंटों को डराया-धमकाया जा रहा है और उन्हें मतदान केंद्रों से बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों द्वारा किए जा रहे अत्याचार अभूतपूर्व हैं। जो कुछ हो रहा है वह किसी भी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव नहीं है। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों को उनके संवैधानिक कर्तव्य निभाने के बजाय पक्षपातपूर्ण राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि केंद्रीय बलों को देश की सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन इसके बजाय वे एक विशेष पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।

Share

Exit Poll 2026 Live: कहां कितनी सीटों पर वोटिंग

Exit Poll 2026 Live: अब जानते हैं कि किस राज्य में कितनी सीटों पर वोटिंग हुई है...

  • पश्चिम बंगाल: प्रदेश की 294 सीटों पर मतदान
  • तमिलनाडु: 234 सीटों पर एक साथ वोटिंग
  • असम: 126 सीटों पर मतदान हुआ
  • केरल: प्रदेश की 140 सीटों पर डाले गए वोट
  • पुडुचेरी: 30 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी
Share

Exit Poll 2026 Live: सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए

Exit Poll 2026 Live: थोड़ी देर बाद विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल नतीजे जारी होने वाले हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि किस राज्य में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरूरत पड़ेगी

  • पश्चिम बंगाल: 294 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 148 सीटें आवश्यक हैं
  • असम: 126 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 64 सीटें चाहिए
  • तमिलनाडु: 234 सीटों की सदन में बहुमत के लिए 118 सीटें जरूरी हैं
  • केरल: 140 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 71 सीटें है
Share

Exit Poll 2026 Live: टुडे चाणक्य ने एक्स पर जारी किया राज्य विश्लेषण का शेड्यूल

Share

Exit Poll 2026 Live: कब जारी होंगे एग्जिट पोल?

Exit Poll 2026 Live: चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के मुताबिक, सभी राज्यों में मतदान पूरा होने के बाद ही एग्जिट पोल जारी किए जा सकते हैं। आज 29 अप्रैल की शाम से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और केरल के एग्जिट पोल टीवी चैनलों और न्यूज वेबसाइट्स पर आने शुरू हो जाएंगे। बंगाल में आखिरी चरण की वोटिंग समाप्त होते ही कुछ घंटों के अंदर ये अनुमान सामने आएंगे।

Share

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल में TMC-BJP का सीधा मुकाबला

Exit Poll 2026 Live: पश्चिम बंगाल में मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और विपक्षी भाजपा ( BJP ) के बीच है। राज्य की 142 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। कोलकाता और हावड़ा समेत कई महत्वपूर्ण इलाकों में नतीजे काफी अहम माने जा रहे हैं। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर झड़प की घटनाएं भी सामने आई हैं।

Share

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में DMK बनाम AIADMK-BJP गठबंधन

Exit Poll 2026 Live: तमिलनाडु में सत्तारूढ़ DMK और AIADMK-भाजपा गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 85.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

Share

Exit Poll 2026 Live: असम में तीसरी बार सरकार बनाने के इरादे में भाजपा

Exit Poll 2026 Live: असम में भाजपा तीसरी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है। राज्य की 126 सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान हुआ था, जिसमें 85.91 प्रतिशत मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशExit Poll 2026: बंगाल-असम और पुडुचेरी में भाजपा सरकार, ममता को बड़ा झटका