पूर्व IAS अफसरों के प्लान पर फिरा पानी, EC पहुंच ही नहीं पाए! CEC के खिलाफ महाभियोग नोटिस में लगाए 6 बड़े आरोप क्या?

लाइव हिन्दुस्तान
share

इस दल में दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, केंद्रीय गृह सचिव रहे जी.के. पिल्लई और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव शामिल थे। उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मिलने और उन्हें 'महाभियोग का नोटिस' सौंपने से रोक दिया गया।

congress attacks CEC Gyanesh Kumar
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक और मोर्चा खुल गया है।

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उपजे आक्रोश के बीच पूर्व IAS अफसरों और एक्टिविस्ट्स के एक समूह ने CEC को हटाने की मांग वाली महाभियोग नोटिस और उनके खिलाफ आरोपों की एक चार्जशीट सौंपने की योजना बनाई थी लेकिन उस पर पानी फिर गया है। दरअसल, CEC ज्ञानेश कुमार को 'जनता का महाभियोग नोटिस' सौंपने जा रहे पूर्व उपराज्यपाल नजीब जंग, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लई और राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव सहित नागरिक समाज के प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग (ECI) में प्रवेश करने से रोक दिया गया। हालांकि, इस दल में 15 लोग ही शामिल थे।

दिल्ली पुलिस ने रफी मार्ग, संसद मार्ग समेत चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर पूरे परिसर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया था। जब शाम 4:00 बजे तक मुलाकात का समय नहीं मिल पाया और सड़कों पर पुलिस का भारी नाकेबंदी जारी रही तब इस प्रतिनिधिमंडल को मजबूरन अपनी कार्यवाही प्रेस क्लब स्थानांतरित करनी पड़ी, जहां शाम 5:00 बजे एक आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई।

'चार्जशीट और महाभियोग नोटिस' में 6 गंभीर आरोप

बता दें कि नागरिक समाज समूह द्वारा तैयार किए गए 'चार्जशीट और महाभियोग नोटिस' में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर संविधान के अनुच्छेद 324(5) के तहत "सिद्ध कदाचार" (proved misbehaviour) के छह प्रमुख आरोप लगाए गए हैं और उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग के सामूहिक कामकाज को दरकिनार कर खुद फैसले लिए। आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने तीन सदस्यीय पूर्ण आयोग के समक्ष मामले रखे बिना एकतरफा शक्तियों का इस्तेमाल किया। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जैसे फैसले बिना पर्याप्त चर्चा, नियम या दर्ज कार्यवाही के लिए गए।

वैधानिक फॉर्म 6 में अनाधिकृत बदलाव

इसके अलावा आयोग के भीतर आपत्तियों के बावजूद संशोधित फॉर्म 6 का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने स्पष्ट कहा, "फॉर्म 6 में किसी भी बदलाव को हमने मंजूरी नहीं दी है। रिकॉर्ड पेश होने पर हम देखना चाहेंगे कि इसमें बदलाव किसने किया?" समूह ने CEC ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूची के प्रशासन का अनैतिक केंद्रीकरण करने के भी आरोप लगाए हैं। महाभियोग नोटिस में कहा गया है कि ECINET प्रणाली का प्रयोग इस तरह किया गया, जिससे कानूनन जिम्मेदार निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ERO) की भूमिका प्रभावित हुई।

SIR के जरिए बड़े पैमाने पर मताधिकार का हनन

आरोपों में यह भी कहा गया है कि पूर्व-SIR प्रक्रिया के दौरान 13.3 करोड़ नाम हटाए जा चुके हैं और यह अंतर 15 करोड़ से अधिक पहुंचने की आशंका है। इसका सबसे बुरा असर महिलाओं, गरीबों, अल्पसंख्यकों, प्रवासियों और बुजुर्गों पर पड़ा है। इसके अलावा पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता और स्वतंत्रता से समझौता करने के बी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विपक्षी नेताओं के खिलाफ बयानों और संदिग्ध फैसलों का हवाला देते हुए दस्तावेज में कहा गया है, "आप उस खेल में रेफरी नहीं रह सकते जहां आप व्यापक रूप से किसी एक खिलाड़ी के पक्ष में नजर आ रहे हों।"

वैधानिक कर्तव्यों का बार-बार उल्लंघन करने के भी आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32(1) का उल्लंघन करने और वैधानिक प्रक्रियाओं की अनदेखी इकरने का आरोप लगाया गया है।स नोटिस पर नजीब जंग, जी.के. पिल्लई, योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज के अलावा पूर्व नौकरशाहों (अमिताभ पांडे, जयश्री मुखर्जी, यशोवर्धन आजाद, आशीष जोशी), पूर्व राजदूत अशोक शर्मा और छात्र/सामाजिक कार्यकर्ताओं (आइशी घोष, एन. साई बालाजी, दिनेश श्रीरंगराजन, संदीप यादव, अमृता जोहरी) के हस्ताक्षर हैं। हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा कि इन गंभीर उल्लंघनों के कारण ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर बने रहने का नैतिक और संवैधानिक अधिकार खो चुके हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen

प्रमोद कुमार प्रवीण देश-विदेश की समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक हलचलों पर चिंतन-मंथन करने वाले और पैनी पकड़ रखने वाले हैं। ईटीवी से पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की। कुल करीब दो दशक का इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का अनुभव रखते हैं। संप्रति लाइव हिन्दुस्तान में विगत तीन से ज्यादा वर्षों से समाचार संपादक के तौर पर कार्यरत हैं और अमूमन सांध्यकालीन पारी में बहुआयामी पत्रकारीय भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप से पहले NDTV, जनसत्ता, ईटीवी, इंडिया न्यूज, फोकस न्यूज, साधना न्यूज और ईटीवी में कार्य करने का अनुभव है। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और लेखक रहे हैं। विश्वविद्यालय स्तर से लेकर कई अकादमिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न मंचों पर अकादमिक और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी हुए हैं। रुचियों में फिल्में देखना और पढ़ना-पढ़ाना पसंद, सामाजिक और जनसरोकार के कार्यों में भी रुचि है।

अकादमिक योग्यता: भूगोल में जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर और संवेदनशील विषय पर पीएचडी उपाधिधारक हैं। इसके साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर भी हैं। पीएचडी शोध का विषय- 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन-एक भौगोलिक अध्ययन' रहा है। शोध के दौरान करीब दर्जन भर राष्ट्रीय और अंततराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र पढ़ने और प्रस्तुत करने का अनुभव है। भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी शोध पोस्टर प्रदर्शनी का चयन हो चुका है। शोध पर आधारित एक पुस्तक के लेखक हैं। पुस्तक का नाम 'मध्य गंगा घाटी में जलवायु परिवर्तन' है। पत्रकारिता में आने से पहले महाविद्यालय स्तर पर शिक्षण कार्य भी कर चुके हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsCEC के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों ने खोला मोर्चा; महाभियोग नोटिस में लगाए 6 आरोप