मैं हिंदू हूं लेकिन...भाजपा छोड़ने के बाद गरजे अन्नामलाई, सीएम विजय से होगी दोस्ती?

लाइव हिन्दुस्तान, कोयंबटूर
Follow us on Google News
share

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को कहाकि उनका आंदोलन 'वी द लीडर्स' अंतत: एक राजनीतिक दल का रूप लेगा। उन्होंने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए कि उनकी जल्द ही शुरू होने वाली पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति अपनाएगी।

Ex BJP Leader Annamalai on being a Hindu What about CM Vijay Party TVK

भाजपा की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने रविवार को कहाकि उनका आंदोलन 'वी द लीडर्स' अंतत: एक राजनीतिक दल का रूप लेगा। उन्होंने इस बात के पर्याप्त संकेत दिए कि उनकी जल्द ही शुरू होने वाली पार्टी धर्मनिरपेक्ष राजनीति अपनाएगी। अपने भाषण में उन्होंने कहाकि मैं हिंदू हूं, लेकिन जब मैं घर से बाहर निकलता हूं, तो अपनी जाति और धर्म को अपने घर के अंदर ही बंद कर देता हूं। हर बार धर्म को उजागर करने और प्रदर्शित करने की कोई जरूरत नहीं है। भाजपा में रहते हुए आक्रामक राजनीति के जरिए पहचान पाने वाले अन्नामलाई ने राज्य में सत्तारूढ़ टीवीके के प्रति मित्रवत रुख अपनाया। इसके कमजोर पड़ने की स्थिति में उसकी तरफ मदद का हाथ बढ़ाने की वकालत की।

सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है

अन्नामलाई ने यहां पास में पोल्लाची में अपने फाउंडेशन के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहाकि उन्हें एक राष्ट्रवादी और भारतीय होने पर गर्व है। अन्नामलाई के नेतृत्व वाली ‘वी द लीडर्स’ फाउंडेशन ने यहां अपनी पहली रैली के लिए नशे के खिलाफ अभियान को अपना विषय चुना। उन्होंने कहाकि क्या कोई गौरवान्वित तमिल व्यक्ति भारत के विचार के खिलाफ हो सकता है और क्या किसी गौरवान्वित भारतीय को तमिल विचार के विरुद्ध खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने कहाकि हमें ऐसी राजनीति की जरूरत नहीं है। अन्नामलाई ने कहाकि सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है। वह यह नहीं कहता कि कोई श्रेष्ठ है और कोई दूसरा कमतर है। वह कहेगा कि सभी को एक सीधी पंक्ति में साथ-साथ चलना चाहिए। यही मेरा हिंदू दर्शन है।

टीवीके के बारे में क्या कहा

हाल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहाकि 39 साल से कम उम्र के लोगों ने सत्ता परिवर्तन किया। सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर राज्य की सत्ता संभाली। टीवीके की स्थापना 2024 में हुई थी। अन्नामलाई ने दावा किया कि 2031 में जब अगला विधानसभा चुनाव होगा, तब इसी आयु वर्ग से जुड़े लोग बहुत बड़ा सत्ता परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहाकि किसी को भी अभियान में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि भागीदारी किए गए काम के आधार पर स्वैच्छिक होनी चाहिए।

उठाए जाएंगे छह मुद्दे

अन्नामलाई ने कहाकि अगले छह महीनों के दौरान पर्यावरण समेत छह महत्वपूर्ण मुद्दों को जागरुकता पैदा करने के लिए उठाया जाएगा। नशा-रोधी जागरूकता सम्मेलन में छह प्रस्ताव पारित किए गए, जो मादक पदार्थों, शराब और इनके दुरुपयोग के खिलाफ थे। आयोजकों के अनुसार हर साल जुलाई को ‘व्हाइट बैंड’ माह के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी ऐसा करने में मदद करने का संकल्प लिया जाएगा। आक्रामक राजनीतिक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अन्नामलाई ने हाल में भाजपा छोड़ दी थी और पोल्लाची सम्मेलन भाजपा से अलग होने के बाद उनका पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमैं हिंदू लेकिन...भाजपा छोड़ने के बाद गरजे अन्नामलाई, CM विजय से होगी दोस्ती?