Hindi NewsIndia NewsEverything not well between CM Fadnavis and Eknath Shinde in Maharashtra orders fuel rift buzz
महाराष्ट्र में CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच सब ठीक नहीं? एक फैसले ने अटकलों को दे दी हवा

महाराष्ट्र में CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे के बीच सब ठीक नहीं? एक फैसले ने अटकलों को दे दी हवा

संक्षेप:

मामला एक अधिकारी की नियुक्ति से जुड़ा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक पद पर एक अधिकारी की नियुक्ति की। हालांकि फडणवीस ने शिंदे का फैसला पलटकर दूसरे अधिकारी को वह जिम्मेदारी सौंप दी।

Aug 06, 2025 10:45 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे के आदेश को पलट दिया है जिसके बाद उनके बीच मतभेदों को और हवा मिल गई है। यहां मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ही पद पर नियुक्ति को लेकर अलग-अलग आदेश जारी कर दिए। इसके बाद एक ही पद पर दो अलग-अलग उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के मुताबिक शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शहरी विकास विभाग ने अश्विनी जोशी को बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन प्रशासन के महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया था। हालांकि इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस ने भी एक आदेश जारी कर शिंदे के आदेश को पलट दिया और उस पद पर आशीष शर्मा को नियुक्त कर दिया।

इससे पहले हाल ही में इस पद को संभाल रहे महाप्रबंधक एसवीआर श्रीनिवास रिटायर हो गए थे। राज्य सरकार को अगले जनरल मैनेजर के पद के लिए अधिकारी की नियुक्ति करनी थी, जिसके बाद शिंदे और फडणवीस ने दो-दो अधिकारियों को एक ही पद दे दिया।

रोहित पवार ने साधा निशाना

विपक्ष इस मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधने से नहीं चुकी। एनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर कहा, “महायुति सरकार का ‘सर्वश्रेष्ठ समन्वय’।” इस बीच इंडिया टुडे ने बताया कि इस मामले पर फडणवीस से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने जवाब दिया है कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें:रंग बदलने में गिरगिट से भी तेज हैं उद्धव; फडणवीस से मुलाकात पर शिंदे का तंज
ये भी पढ़ें:सब स्थिर है... उद्धव से मुलाकात के बाद, शिंदे और अजित पवार के सामने बोले फडणवीस
ये भी पढ़ें:ठाकरे बंधुओं की मराठी एकता के बीच शिंदे का 'दलित' दांव, आंबेडकर के पोते आ गए साथ

गौरतलब है कि देवेंद्र फडणवीस के सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही उनके और एकनाथ शिंदे के बीच अनबन की अफवाहें चल रही हैं। इससे पहले बीते फरवरी में भी फडणवीस ने शिंदे के कुछ फैसलों को पलट दिया था जिसके बाद अफवाहों को और बल मिला था।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।