Hindi NewsIndia Newsend of an era in Indian cinema PM Modi became emotional on death of actor Dharmendra, what wrote in x post
एक युग का अंत... एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

एक युग का अंत... एक्टर धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुए PM मोदी, सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

संक्षेप:

Dharmendra Passes Away: धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था। 

Nov 24, 2025 05:54 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Dharmendra Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे। वह 89 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर पूरा देश शोक मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है और इसे भारतीय सिनेमा के लिए न सिर्फ अपूर्णीय क्षति बताया बल्कि एक युग का अंत बताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक भावुक पोस्ट में लिखा, “धर्मेंद्र जी के जाने से भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत हो गया है। वह एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती थे, एक जबरदस्त एक्टर थे जो अपने हर अभिनय में आकर्षण और गहराई लाते थे। जिस तरह से उन्होंने अलग-अलग रोल किए, उसने अनगिनत लोगों के दिलों को छुआ। धर्मेंद्र जी अपनी सादगी, विनम्रता और प्यार के लिए भी उतने ही जाने जाते थे। इस दुख की घड़ी में, मेरी दुआएं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के साथ हैं। ओम शांति।”

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के बाद लौटीं हेमा मालिनी, पीएम ने लिखा भावुक पोस्ट

दो पत्नी, छह बच्चे

धर्मेंद्र पिछले कुछ वक्त से बीमार थे और मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। परिवार ने इस महीने की शुरुआत में घर पर ही उनका इलाज जारी रखने का निर्णय लिया था। वह 8 दिसंबर को 90 वर्ष के हो जाते। उनका फिल्मी करियर 65 वर्षों का रहा। एक्टर धर्मेंद्र अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनकी दो पत्नियां और छह बच्चे हैं।

ये भी पढ़ें:जब सेट पर घंटों तक सबको बेवकूफ बनाते रहे धर्मेंद्र, पोल तब खुली जब एक्ट्रेस ने..

पंजाब के साहनेवाल में जन्म

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था। 65 साल के अपने अभिनय करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड के ही-मैन नाम से मशहूर धर्मेंद्र के पास हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 1960 में 'दिल भी तेरा, हम भी तेरे' से डेब्यू किया था और 1960 के दशक में ही पॉपुलर हो गए थे। धर्मेंद्र 2004 से 2009 तक राजस्थान के बीकानेर से भाजपा से लोकसभा के सांसद भी रहे हैं।

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।