जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, जाल में फंसे तीन दहशतगर्द; एक जवान घायल

Jan 18, 2026 09:23 pm ISTAnkit Ojha पीटीआई
share Share
Follow Us on

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक तीन आतंकियों को चारों ओर से घेर लिया गया है। वहीं गोलीबारी में एक जवान घायल हुआ है। 

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से मुठभेड़, जाल में फंसे तीन दहशतगर्द; एक जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर वन क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। जानकारी के मुताबिक आतंकियों के साथ गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया है। वहीं तीन आतंकी सुरक्षाबलों के जाल में फंसे हुए हैं। ये तीनों ही आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के हो सकते हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गोला बारूद और ग्रैनेड होने की संभावना है।

अधिकारियों के मुताबिक चतरू क्षेत्र में मन्द्रल-सिंघूरा के पास सोननार गांव में पूर्वाह्न के समय घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। सेना के जम्मू स्थित ‘व्हाइट नाइट कोर’ ने ‘एक्स’ पर इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ नाम दिया। उसने बताया कि जम्मू और कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर चलाये जा रहे संयुक्त आतंकवाद रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों का चतरू के उत्तर-पूर्व में सोननार क्षेत्र में आतंकवादियों से सामना हुआ।

सेना ने बताया, ‘‘घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है तथा नागरिक प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय के साथ अभियान जारी है।’’ सेना ने जवानों द्वारा चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति और परिस्थितियों में गोलीबारी का जवाब देते हुए असाधारण पेशेवर अंदाज और दृढ़ रुख प्रदर्शित करने पर उनकी सराहना की।

अधिकारियों का कहना है कि एक तलाशी दल का सामना दो- तीन विदेशी आतंकवादियों से हुआ, जो कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित थे। इन आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और घेराबंदी तोड़ भागने की कोशिश के तहत हथगोले फेंके। अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की तथा घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस से अतिरिक्त जवान भेजे गए। उन्होंने बताया कि कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने के लिए एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा है। बीते कुछ महीने में इस इलाके में कई बार मुठभेड़ हो चुकी है। इससे पहले 8 जनवरी को आतंकियों के साथ कठुआ जिले में मुठभेड़ हुई थी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।