
एलन मस्क बोले- मेरी पार्टनर आधी भारतीय, बेटे के नाम में जोड़ा है शेखर
शिवोन जिलिस के परिवार और उनके पैतृक इतिहास के बारे में भी एलन मस्क ने कुछ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिल्स की परवरिश कनाडा में हुई थी। वह जब छोटी ही थीं। तब उसे एक कपल ने गोद ले लिया था। जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला एवं स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने अपनी पार्टनर शिवोन जिल्स को हाफ-इंडियन बताया है। उन्होंने जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं नहीं जानता कि आप या कोई और भी इस बात को जानता है, लेकिन शिवोन जिलिस हाफ इंडियन हैं। यही नहीं मेरे और उनके बच्चों में से एक बेटे के नाम में मिडिल नेम शेखर है। यह नाम चंद्रशेखर से लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और नोबेल विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम से यह नाम लिया गया है।
शिवोन जिलिस के परिवार और उनके पैतृक इतिहास के बारे में भी एलन मस्क ने कुछ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिवोन जिलिस की परवरिश कनाडा में हुई थी। वह जब छोटी ही थीं, तब उसे एक कपल ने गोद ले लिया था। जिलिस और मस्क के चार बच्चे हैं - जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस। ज़िलिस मस्क की एक कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ में निदेशक हैं। चंद्रशेखर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् थे।
इन्हें ‘तारों की संरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं पर उनके सैद्धांतिक अध्ययनों’ को लेकर 1983 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था। यह पूछे जाने पर कि क्या जिलिस भारत में रही हैं, इस पर मस्क ने कहा जब वह छोटी थीं तभी उन्हें गोद ले लिया गया था और वह कनाडा में पली-बढ़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ने आए थे, या कुछ ऐसा ही रहा होगा। मुझे इसकी पूरी जानकारी नहीं है। उन्हें (जिलिस) गोद लिया गया है।’





