स्टारलिंक विवाद पर एलन मस्क को सरकार की दो टूक, बोली- एकाधिकार को अनुमति नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
share

स्टारलिंक विवाद के बीच सरकार ने एलन मस्क को स्पष्ट संदेश दिया है कि देश में एकाधिकार को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा नागरिकों के डेटा की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

Elon Musk
मुकेश अंबानी पर ही भड़क गए एलन मस्क, बताने लगे भारत का असली बॉस

स्टारलिंक विवाद के बीच दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने जब सरकार और उद्योगपतियों को निशाने पर लेना शुरू किया तो भारत सरकार ने भी उन्हें दो टूक जवाब दिया है कि देश में एकाधिकार को अनुमति नहीं दी जा सकती है। चार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा कि एक खास कंपनी की काफी चर्चा हो रही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि तीन कंपनियों को उपग्रह संचार लाइसेंस मिल चुके हैं और वे सुरक्षा संबंधी शर्तों तथा निर्धारित लक्ष्यों को अलग-अलग पूरा करने के बाद परिचालन शुरू कर सकती हैं।

उपग्रह संचार सेवाओं को लेकर जारी विवाद और अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क के आरोपों के बीच उन्होंने यह टिप्पणी की है। मस्क ने दावा किया है कि कुछ प्रभावशाली कारोबारी समूह उनकी कंपनी स्टारलिंक की उपग्रह संचार सेवाओं को शुरू होने से रोक रहे हैं।

मंत्री ने यहां इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा कि स्थिति स्पष्ट करना चाहता हूं। दूरसंचार विभाग के लिए हम प्रौद्योगिकी के मामले में तटस्थ हैं। हमारा काम हर ग्राहक को सेवाओं के व्यापक विकल्प उपलब्ध कराना है। खुले बाजार में ग्राहक को यह चयन करना होगा कि वह कौन-सी सेवा पसंद करता है और उन विकल्पों में से किस कंपनी की सेवा लेना चाहता है। सिंधिया ने कहा कि मस्क की स्टारलिंक, रिलायंस जियो की उपग्रह सेवा इकाई जियो सैटकॉम और भारती समर्थित यूटेलसैट वनवेब को लाइसेंस मिल चुके हैं। वहीं, अमेजन की कुइपर ने इस क्षेत्र में रुचि दिखाई है और उसे निर्धारित प्रक्रिया से गुजरना होगा। सिंधिया ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

आपको बता दें कि एलन मस्क स्पेसएक्स की सैटलाइनट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक से इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं। इससे सुदूर इलाकों तक भी इंटरनेट पहुंच सकता है। भारत में स्टारलिंक को अनुमति देने के लिए लंबे समय से चर्चा चल रही है.। हालांकि इस तरह से विदेशी कंपनी को सैटेलाइट इंटरनेट की मंजूरी देने से पहले सरकार की शर्तें पूरी होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा कि इस तरह से भारत के किसी भी क्षेत्र में एकाधिकार की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा सुरक्षा के लिए सारी प्रक्रियाएं और शर्तें पूरी हुए बिना किसी को भी लाइसेंस नहीं जारी किया जा सकता है।

क्या है सरकार की शर्त

जानकारी के मुताबिक भारत सरकार और रक्षा एजेंसियों ने शर्त रखी है कि भारतीय यूजर्ज का डेटा भारत के अंदर ही स्टोर होना चाहिए। वहीं इंटरनेट लेजर लिक्स की वजह से भी भारतीय एजेंसियां कानून के नजरिए से इसकी परख कर रही हैं। सरकारी नियमों के अंदर स्टारलिंक को भारत में 20 स्थानीय गेटवे स्टेशन भी बनाने होंगे ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में इंटरनेट बंद किया जा सके। आपको बता दें कि दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्टारलिंक विवाद पर एलन मस्क को सरकार की दो टूक, बोली- एकाधिकार को अनुमति नहीं