बंगाल में अब क्या करने जा रहा चुनाव आयोग? कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार की बेशर्मी की कोई सीमा नहीं

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, उनकी पहचान करने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान शुरू किया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व कांग्रेस सांसद जयराम रमेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के निर्वाचन आयोग के अभियान को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी ''बेशर्मी'' की कोई सीमा नहीं है।

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान जिन पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए थे, उनकी पहचान करने और उन्हें मतदाता सूची में शामिल करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी नीलम मीणा के कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति का स्क्रीनशॉट 'एक्स' पर साझा किया और ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा।

कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार की बेशर्मी की कोई सीमा नहीं

विज्ञप्ति में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उनके नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अभियान शुरू किया है। रमेश ने कहा, ''विधानसभा चुनाव को खुलेआम धोखाधड़ी से भाजपा की झोली में डालने के बाद सीईसी ने यह प्रेस नोट जारी करवाया है। ज्ञानेश कुमार की बेशर्मी की कोई सीमा नहीं है।''

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे विपक्षी दल

विपक्षी दलों ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की ओर मार्च निकाला था। विपक्षी नेताओं ने इस मामले में उच्चतम न्यायालय में एक याचिका भी दायर की है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल पिछले कुछ समय से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर सरकार तथा निर्वाचन आयोग को घेर रहे हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि मतदाता सूची की शुचिता और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जरूरी है। वे ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

याचिकाओं पर सुनवाई 15 अक्टूबर तक स्थगित

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को हुए विरोध प्रदर्शनों से पहले मेट्रो स्टेशन बंद किए जाने और ट्रेन सेवाओं में व्यवधान से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई न्यायमूर्ति वी. मोहना की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बृहस्पतिवार तक टाल दी।

मंगलवार को प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ को कई याचिकाओं पर महत्वपूर्ण सुनवाई करनी थी। तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद न्यायमूर्ति मोहना मंगलवार को सुनवाई में शामिल हुए। सुनवाई की शुरुआत में सीजेआई ने वकीलों से कहा कि न्यायमूर्ति मोहना की तबीयत खराब है, लेकिन इसके बावजूद वह अदालत आए हैं।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंगाल में क्या करने जा रहा EC? कांग्रेस बोली-ज्ञानेश की बेशर्मी की कोई सीमा नहीं