ECI ने जारी किया दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी डाटासेट; भारत ने 2024 में कैसे रचा इतिहास

एएनआई, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

  • चुनाव आयोग ने भारत में हुए चुनावों को लेकर दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी डेटासेट जारी किया है। आयोग ने कहा कि ये रिपोर्ट दुनिया भर के शोधकर्ताओं और चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए खजाने से कम नहीं है।

Election Commission of India released world largest electoral dataset

2024 में देश में लोकसभा चुनाव और 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक कराए गए। इस दौरान लोगों ने वोटिंग में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कई कीर्तिमान स्थापित किए। अब चुनाव आयोग ने इन चुनावों से संबंधित आंकड़े पेश किए हैं। पारदर्शिता और रिसर्च को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ECI ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों पर 42 स्टेस्टिकल रिपोर्ट और चार राज्यों के विधानसभा चुनावों पर 14-14 रिपोर्ट पेश किए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी डेटासेट भी है।

चुनाव आयोग की इस रिपोर्ट से निर्वाचन क्षेत्र, मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या, पार्टी के वोट शेयर, महिला मतदाताओं की भागीदारी, क्षेत्रीय विविधताएं, निर्वाचन क्षेत्र सहित कई चीजों विवरण मिलता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि ये रिपोर्ट दुनिया भर के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और चुनाव पर्यवेक्षकों के लिए विश्लेषण और नीति निर्माण के लिए एक खजाने की तरह है। ECI के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा, "यह विस्तृत डेटा सेट आयोग की वेबसाइट पर पहले से मौजूद चुनावी डाटा की तुलना में और बारीक विश्लेषण प्रदान करता है।"

आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा चुनावों के दौरान 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोटिंग करके विश्व रिकॉर्ड बनाया। वहीं 2019 में 8,054 की तुलना में 8,360 उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में उतरे थे। 2019 में 726 की तुलना में इस बार 800 महिला उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि महिला वोटर्स पुरुषों की तुलना में अधिक सक्रिय रहीं। 2024 में 65.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट दिया जबकि 65.55 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsECI ने जारी किया दुनिया का सबसे बड़ा चुनावी डाटासेट; भारत ने 2024 में रचा इतिहास