Hindi NewsIndia NewsElection Commission doubles remuneration for BLO and BLO Supervisors full list here
SIR के बीच चुनाव आयोग ने दी खुशखबरी; BLO का मानदेय हुआ दोगुना, सुपरवाइजर-ERO की भी मौज

SIR के बीच चुनाव आयोग ने दी खुशखबरी; BLO का मानदेय हुआ दोगुना, सुपरवाइजर-ERO की भी मौज

संक्षेप:

प्रेस नोट के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का मौजूदा मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। मतदाता सूची के संशोधन के लिए BLO को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है।

Nov 29, 2025 09:25 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण में जुटे फील्ड अधिकारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO), BLO सुपरवाइजर, असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (AERO) और इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर्स (ERO) के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है। यह बदलाव 2015 के बाद पहली बड़ी बढ़ोतरी है। ERO और AERO को अब तक कोई अलग से सम्मान राशि नहीं मिलती थी। आयोग का कहना है कि ये अधिकारी लोकतंत्र की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत के बिना निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:जजों को मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेना जरूरी, CJI सूर्यकांत ने ऐसा क्यों कहा

प्रेस नोट के अनुसार, बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) का मौजूदा मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिवर्ष कर दिया गया है। मतदाता सूची के संशोधन के लिए BLO को मिलने वाला प्रोत्साहन राशि 1,000 रुपये से बढ़कर 2,000 रुपये हो गया है। BLO सुपरवाइजर का मानदेय 12,000 रुपये से बढ़ाकर 18,000 रुपये सालाना किया गया है। सबसे अहम बात यह है कि पहली बार AERO को 25,000 रुपये और ERO को 30,000 रुपये प्रतिवर्ष सम्मान राशि देने का फैसला लिया गया है, जबकि पहले इन पदों पर कोई अलग से मानदेय नहीं था।

बिहार के BLOs को अतिरिक्त 6 हजार रुपये

इसके अलावा, बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए BLO को अतिरिक्त 6 हजार रुपये का विशेष प्रोत्साहन भी मंजूर किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार यह कदम फील्ड स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। आयोग के असिस्टेंट डायरेक्टर अपूर्व कुमार सिंह की ओर से हस्ताक्षरित प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि सही और अपडेटेड वोटर लिस्ट ही स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव की गारंटी है। इसके लिए फील्ड अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है। यह फैसला देशभर के लाखों BLO, सुपरवाइजरों और ERO-AERO के लिए खुशखबरी लाया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।