
सात दिन में हलफनामा दें या माफी मांगें, राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का बड़ा हमला; टॉप-5 न्यूज
ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'कोई किसी सूची में डेढ़ लाख मतदाताओं के नाम फर्जी होने का आरोप लगा दे, तो क्या आयोग बिना हलफनामे उनको नोटिस जारी कर देगा और उन्हें अधिकारी के दरवाजे पर चक्कर लगाने के लिए विवश करेगा।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली को रविवार के दिन दो बड़े तोहफे दिए हैं। एक तो जाम से मुक्ति के लिए बनाए गए अर्बन एक्सटेंशन रोड यानी UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन। इसके बाद राजनीति भी अपना खेल खेल रही है। वहीं, महाराष्ट्र के वन मंत्री और भाजपा विधायक गणेश नाइक ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 'लॉटरी' जीत ली है। उनका इशारा 2022 में उनके मुख्यमंत्री बनने की ओर था। उन्होंने कहा कि लोग देखते हैं कि कोई व्यक्ति अपना पद कैसे 'अर्जित' करता है और उसे कैसे बरकरार रखता है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए रविवार की टॉप-5 न्यूज...

सात दिन में हलफनामा दें या माफी मांगें, राहुल गांधी पर चुनाव आयोग का बड़ा हमला
निर्वाचन आयोग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को जवाब दिया। उन्होंने कहा, '...या तो हलफनामा देना होगा या देश से माफी मांगनी होगी। कोई तीसरा विकल्प नहीं है।' पढ़ें पूरी खबर...
उन्हें ताली बजवाने ले गए थे; सिसोदिया ने PM मोदी को किससे माफी मांगने के लिए कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली को रविवार के दिन दो बड़े तोहफे दिए हैं। एक तो जाम से मुक्ति के लिए बनाए गए अर्बन एक्सटेंशन रोड यानी UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन का उद्घाटन। इसके बाद राजनीति भी अपना खेल खेल रही है। आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने एक बात पर सवाल उठाया है। पढ़ें पूरी खबर...
एकनाथ शिंदे ने जीती थी 'लॉटरी', महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक के बयान से खलबली
महाराष्ट्र के वन मंत्री और भाजपा विधायक गणेश नाइक ने यह कहकर खलबली मचा दी है कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने 'लॉटरी' जीत ली है। उनका इशारा 2022 में उनके मुख्यमंत्री बनने की ओर था। उन्होंने कहा कि लोग देखते हैं कि कोई व्यक्ति अपना पद कैसे 'अर्जित' करता है और उसे कैसे बरकरार रखता है। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप से मिलने अकेले नहीं जाएंगे जेलेंस्की, कौन जाएगा साथ; क्यों बना ऐसा प्लान
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात के लिए वॉशिंगटन जाएंगे। इस मीटिंग पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। पुतिन से अलास्का में मीटिंग के बाद ट्रंप अब जेलेंस्की के साथ बैठक करके रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि ट्रंप से मीटिंग के लिए जेलेंस्की अकेले नहीं जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी क्लब में गोलीबारी; तीन लोगों की मौत और 8 घायल
अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के भीड़भाड़ वाले क्लब में रविवार तड़के गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग की आयुक्त जेसिका टिश ने बताया कि हमलावर या हमलावरों ने स्थानीय समयानुसार तड़के करीब 3:30 बजे से पहले फायरिंग की। पढ़ें पूरी खबर...



