Hindi NewsIndia NewsElderly passenger booked for misbehaving with woman crew member Hyderabad flight
फ्लाइट में महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, बुजुर्ग यात्री के खिलाफ केस दर्ज

फ्लाइट में महिला को गलत तरीके से छूने का आरोप, बुजुर्ग यात्री के खिलाफ केस दर्ज

संक्षेप:

सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और यात्री को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Dec 16, 2025 04:57 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

सऊदी अरब के दम्माम से आ रही फ्लाइट में चालक दल की महिला के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। महिला को गलत तरीके से छूने को लेकर बुजुर्ग यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। विमान के हैदराबाद उतरने के बाद, चालक दल ने 13 दिसंबर को आरजीआई हवाई अड्डा थाने में लगभग 60 वर्षीय यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग ने जानबूझकर दुर्व्यवहार करने से इनकार किया और दावा किया कि संपर्क आकस्मिक था।

सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और यात्री को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, दिल्ली एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन आज फिर बाधित हुआ। इसके चलते बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड के अधिकारी ने यह जानकारी दी। खराब दृश्यता के कारण अब तक 49 प्रस्थान और 77 आगमन उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

उत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा

इसी बीच, संकटग्रस्त इंडिगो ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने अपने नेटवर्क की 110 उड़ानें रद्द कर दी हैं। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जैसे-जैसे सर्दी का मौसम शुरू हो रहा है, उत्तर भारत में सुबह-सुबह कोहरा छा सकता है, जिससे कभी-कभी उड़ानों की आवाजाही धीमी हो सकती है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर खराब मौसम के कारण हुई बाधाओं के चलते उसने मंगलवार को 110 उड़ानें रद्द कर दीं। इंडिगो ने कहा, 'हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और मौसम की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। हम असुविधा को कम करने और प्रतीक्षा समय को आरामदायक बनाने के लिए काम कर रहे हैं।'

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;