खाने-पीने की चीजों पर अल नीनो का बुरा साया, आलू-टमाटर से लेकर कॉफी-मांस तक हुआ मंहगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अल नीनो के लगातार मजबूत होने का असर इस बार देश के मानसून पर पड़ा है। जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक 2001 के बाद यह चौथा सबसे कमजोर मानसून रहा।

Inflation of food items due to climate change
अल नीनो की स्थिति को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं

जलवायु परिवर्तन के प्रभाव सिर्फ चरम मौसमी घटनाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि इससे खाद्य उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर असर के रूप में दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार सूखा, रिकॉर्ड गर्मी और बहुत ज्यादा बारिश की घटनाओं ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में कॉफी, मांस, सब्जियों, आलू और समुद्री शैवाल जैसी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी की है। इसमें अल नीनो की भूमिका अहम है।

जीरो कार्बन एनालिटिक्स की नई रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम में हो रहे ये बदलाव स्थानीय स्तर पर होने वाली अस्थायी खाद्य कमी को लंबे समय तक ऊंची बनी रहने वाली कीमतों की समस्या में बदल रहे हैं। रिपोर्ट के साथ कीमतों में बढ़ोतरी का मानचित्र जारी किया गया है। इसमें 16 मामले उस अकादमिक अध्ययन से लिए गए हैं, जिस पर इसकी पद्धति आधारित है। 2024 के बाद खाद्य आपूर्ति को प्रभावित करने वाले 12 नए मामलों को इसमें शामिल किया गया है। मानचित्र में यह देखा गया है कि संबंधित अवधि में मौसम सामान्य से कितना अलग था और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वास्तव में कितनी बढ़ोतरी हुई।

कहां क्या महंगा?

भारत में हरी सब्जियों और फलियों की कीमत कई गुना बढ़ गई। जुलाई की तुलना में टमाटर 31 फीसदी महंगा हो गया है। वहीं ब्राजील में कॉफी का उत्पादन प्रभावित हुआ है। अमेरिका के ग्रेट प्लेन क्षेत्र में गंभीर सूखे की स्थिति बन गई है। इधर ब्रिटेन में बारिश ने उत्पात मचाया है। खेतों में पानी भरने से पशुपालन पर बुरा असर पड़ा है।

सुपर अल नीनो की स्थिति बन रही

इन मामलों को अलग-अलग घटनाओं के रूप में देखने के बजाय बड़े बदलाव के हिस्से के तौर पर देखना होगा। कई तरह के जलवायु झटके एक साथ बढ़ रहे हैं और इनका असर जल्दी खराब होने वाले और पोषक खाद्य पदार्थों पर पड़ रहा है। सुपर अल नीनो की स्थिति व्यापक आर्थिक और भू-राजनीतिक दबावों के साथ मिलकर खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं में मौजूद सुरक्षा-परतों को कमजोर कर रही है।

अल नीनो से कमजोर पड़ा मानसून

अल नीनो के लगातार मजबूत होने का असर देश के मानसून पर भी पड़ा है। जून से सितंबर के बीच देश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश हुई। आईएमडी के मुताबिक 2001 के बाद यह चौथा सबसे कमजोर मानसून रहा। देश में 868.6 मिलीमीटर के सामान्य औसत के मुकाबले 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने बुधवार को जारी मासिक रिपोर्ट में बताया कि जून में प्रशांत महासागर में अल नीनो की स्थिति बनने के बाद यह मजबूत होती गई।

अक्तूबर में भी कम बारिश के आसार

आईएमडी के अनुसार, अक्तूबर में भी देशभर में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। इस महीने देश में दीर्घकालिक औसत की करीब 85 फीसदी बारिश होने का अनुमान है। वर्ष 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अक्तूबर में देश में औसत बारिश 75.4 मिलीमीटर रहती है।

अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक विदाई

मानसून पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पूरी दिल्ली से लौट चुका है। उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों से भी इसकी वापसी हो गई है। अक्तूबर के पहले सप्ताह में मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखाने-पीने की चीजों पर अल नीनो का साया, आलू-टमाटर से लेकर कॉफी-मांस तक हुआ मंहगा