Shivsena UBT Crisis LIVE: संजय राउत कांग्रेस के साथ करने वाले थे शिवसेना UBT का विलय, BJP का दावा

Shivsena Crisis LIVE: साल 2022 की तरह ही एक बार फिर उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली पार्टी में बुधवार को बड़ी टूट हो सकती है। खास बात है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहे हैं, जब पार्टी 19 जून को वर्धापन दिवस मनाने की तैयारी कर रही हैं।

Shivsena UBT Crisis LIVE: संजय राउत कांग्रेस के साथ करने वाले थे शिवसेना UBT का विलय, BJP का दावा

Shivsena UBT

Nisarg Dixit| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Shivsena Crisis LIVE: शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे को बुधवार को बड़ा झटका लग सकता है। खबर है कि पार्टी के 5 से ज्यादा सांसद आज टूटकर शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि औपचारिक रूप से विलय कब तक हो सकेगा। अटकलें हैं कि बागी गुट बुधवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को समर्थन पत्र सौंप सकता है। पहले कहा जा रहा था कि पार्टी के 7 सांसद इस्तीफा दे सकते हैं।

साल 2022 में भी जून में ही अविभाजित शिवसेना में विधायक रहते हुए एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी। उनके साथ पार्टी के अधिकांश विधायक टूट गए थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई। उस विभाजन के बाद राज्य में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई थी और शिंदे मुख्यमंत्री बने थे। बाद में इस कैंप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल हुई।

15 करोड़ रुपये की डील का दावा

राज्यसभा सांसद और उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले संजय राउत ने 15 करोड़ रुपये की डील का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि सांसदों को तोड़ने के लिए 15 करोड़ रुपये का एडवांस पेमेंट किया गया है। इससे पहले उन्होंने दावा किया था कि सभी सांसद एकजुट हैं और ठाकरे लगातार सभी के संपर्क में बने हुए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ

Eknath Shinde LIVE: शिवसेना यूबीटी को कांग्रेस में मिलाने का था प्लान, संजय राउत का दावा

Eknath Shinde LIVE: भाजपा विधायक आशीषराव देशमुख का कहना है, 'मैंने सुना है कि संजय राउत चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे गुट (UBT) के सभी विधायक और सांसद कांग्रेस में शामिल हो जाएं। इसके बदले शरद पवार को राज्यसभा में विपक्ष का नेता और उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाएगा। संजय राउत इसी योजना पर काम कर रहे हैं। इसी बड़े बदलाव की खबरों से नाराज होकर उद्धव गुट के सांसद शायद लोकसभा स्पीकर से मिलने दिल्ली आए हैं।'

Share

Eknath Shinde LIVE: इन नेताओं ने दल बदल से किया इनकार

Eknath Shinde LIVE: राजाभाऊ वाजे का कहना है कि वह उद्धव ठाकरे के साथ हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दीना पाटील ने भी साफ किया है वह उद्धव गुट के साथ बने हुए हैं। वहीं, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय राउत का दावा है कि बागी हुए सांसदों के बाद दो तिहाई बहुमत नहीं है। वहीं, शिंदे गुट के नेताओं ने दावा किया है कि 7 सांसद संपर्क में हैं।

Share

Eknath Shinde LIVE: संजय राउत ने दी धमकी

Eknath Shinde LIVE: राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने अपनी पार्टी में एक और विभाजन की अटकलों से जुड़ी खबरों के बीच सोमवार को कहा, 'जब हमारा दिन आएगा, तब हम दिखाएंगे कि पार्टी कैसे तोड़ी जाती है।' राउत ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि शिवसेना (UBT) के कुछ लोकसभा सदस्य पाला बदलने और भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले NDA यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा बनने पर विचार कर रहे हैं।

Share

Shivsena Crisis LIVE: ये नेता रहे थे बैठक से गायब

Shivsena Crisis LIVE: रविवार को उद्धव ठाकरे की बुलाई गई बैठक में सांसद अरविंद सावंत, अनिल देसाई, राजाभाऊ वाजे और संजय पाटिल व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि ओमप्रकाश राजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर और संजय देशमुख ऑनलाइन शामिल हुए। राउत ने बताया कि संजय जाधव ने ठाकरे से फोन पर बात की।

Share

Shivsena Crisis LIVE: उद्धव ठाकरे गुट ने ओम बिरला को लिखा पत्र

Shivsena Crisis LIVE: शिवसेना यूबीटी सांसद अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है, 'सदन में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को ही इकलौती असली राजनीतिक पार्टी के रूप में मान्यता दी जाए, जिसका नेतृत्व उसके तय किए गए नेता और व्हिप ही करेंगे। पार्टी से अलग होकर खुद को असली शिवसेना बताने वाले किसी भी बागी गुट को कोई अलग पहचान, दर्जा या विशेष सुविधा न दी जाए। इसके साथ ही, अगर ऐसा कोई अनुरोध आपके दफ्तर को मिलता भी है, तो उस पर तब तक कोई फैसला न लिया जाए जब तक शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका न मिल जाए।'

Share

Shivsena Crisis LIVE: 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा उद्धव ठाकरे कैंप

Shivsena Crisis LIVE: शिवसेना यूबीटी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे गुट डैमेज कंट्रोल में जुटा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राज्यसभा सांसद संजय राउत के आवास पर बुधवार सुबह 9 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जा सकती है। इससे पहले आरोप लगाए जा रहे हैं का बागी सांसदों को 50 करोड़ रुपये का ऑफर किया गया है। इसपर बागी नेताओं ने प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share

Shivsena Crisis LIVE: शिंदे गुट ने कहा- हमारे दरवाजे खुले हैं

महाराष्ट्र के मंत्री सरनाईक ने कहा कि जो कोई भी शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के आदर्शों और उपमुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व में विश्वास रखता है, उसका स्वागत है। उन्होंने कहा, 'अगर सांसद और विधायक जैसे जन-प्रतिनिधि अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं करते हैं तथा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर भरोसा करना चाहते हैं, तो उनके लिए शिवसेना के दरवाजे खुले हैं।'

Share

Shivsena Crisis LIVE: मॉनसून सत्र से पहले हो सकती है बड़ी टूट

Shivsena Crisis LIVE: एकनाथ शिंदे गुट ने संकेत दिए हैं कि शिवसेना UBT में आगमी मॉनसून सत्र से पहले ही बड़ी टूट हो सकती है। बागी होने वाले विधायकों की संभावित संख्या 7 बताई जा रही है। खास बात है कि हाल ही में उद्धव ठाकरे ने आवास पर 9 सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें व्यक्तिगत रूप से सिर्फ 4 नेता पहुंचे थे।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsदेशShivsena UBT Crisis LIVE: संजय राउत कांग्रेस के साथ करने वाले थे शिवसेना UBT का विलय, BJP का दावा