TMC सांसद सौगत रॉय के काफिले पर फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे; जमकर हुआ विरोध

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
Follow us on Google News
share

भीड़ ने नारे लगाए गए और कथित तौर पर टीएमसी सांसद सौगत रॉय की ओर अंडे फेंके गए, हालांकि अंडे सांसद को नहीं लगे, लेकिन बताया जा रहा है कि एक अंडा उनके वाहन पर जा लगा। प्रदर्शनकारियों ने चोर कहते हुए नारेबाजी की।

TMC सांसद सौगत रॉय के काफिले पर फेंके गए अंडे, लगे चोर-चोर के नारे; जमकर हुआ विरोध

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय को गुरुवार को उस समय अपने ही संसदीय क्षेत्र में विरोध का सामना करना पड़ा जब लोगों के एक समूह ने निमटा में कथित तौर पर उन्हें घेर लिया तथा 'चोर-चोर' के नारे लगाए और उनके काफिले पर अंडे फेंके। प्राप्त जानकारी के अनुसार रॉय विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को अपने क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपने के लिए उत्तरी 24 परगना स्थित निमता थाने गये थे। जब वह थाने से बाहर निकल रहे थे, तो बाहर लोगों का एक समूह इकट्ठा हो गया और उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

भीड़ ने नारे लगाए गए और कथित तौर पर उनकी ओर अंडे फेंके गए, हालांकि अंडे सांसद को नहीं लगे, लेकिन बताया जा रहा है कि एक अंडा उनके वाहन पर जा लगा। प्रदर्शनकारियों ने 'चोर' कहते हुए नारेबाजी की और गाड़ी पर अंडे फेंके। सौगत (78) निमटा और उत्तर दमदम के कई इलाकों में तृणमूल पार्षदों पर हुए हमलों के खिलाफ एक ज्ञापन सौंपने के लिए निमटा थाने गए थे।

दमदम से सांसद सौगत जब वहां से निकल रहे थे, तो लोगों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। सांसद की गाड़ी पर अंडे भी फेंके गए। थाने के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया। रॉय ने दावा किया कि यह विरोध प्रदर्शन राजनीतिक रूप से प्रेरित था और आरोप लगाया कि इस प्रदर्शन के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं का हाथ था। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "जब मैं थाने से बाहर आ रहा था, तब भाजपा समर्थक वहां जमा हो गए और हंगामा करने लगे। उन्होंने नारे लगाए और मेरी गाड़ी पर अंडे फेंके। इस तरह की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण है।"

रॉय ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जानबूझकर यह प्रदर्शन किया था। भाजपा ने हालांकि इस घटना में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि पार्टी न तो ऐसे कार्यों का समर्थन करती है और न ही इसमें शामिल है। साथ ही, उन्होंने इस घटना को 'अवांछनीय, लेकिन असामान्य नहीं' बताया। भाजपा की क्षेत्र इकाई के एक नेता ने कहा, "लोग भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं और उन्होंने खुद गुस्से में यह प्रदर्शन किया। इसका भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।"

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें