भाजपा शासित राज्य में ED की छापेमारी, सब-इंस्पेक्टर पेपर लीक कांड में कार्रवाई

लाइव हिन्दुस्तान
share

ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा का पेपर लीक कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है। ईडी इस मामले में आरोपियों के घरों को खंगाल रही है।

ED takes action in Odisha Sub-Inspector paper leak case raids at homes of accused
ओडिशा पेपर लीक केस में ईडी छापेमारी कर रही है। (तस्वीर- एआई)

ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा का पेपर लीक कांड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है। ईडी इस मामले में आरोपियों के घरों को खंगाल रही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में 17 आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थी। इस मामले की जांच CBI कर रही है।

आरोपियों को पिछले साल दिसंबर में BNS और ओडिशा पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट, 2024 की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया था। जज ने सुनवाई के दौरान कहा था कि आरोपी सरकारी नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों से लाखों रुपये लेकर प्रश्न पत्र लीक करने में शामिल थे।

जस्टिस सतपथी ने कहा था, "याचिकाकर्ताओं की कथित हरकतों के कारण कंबाइंड पुलिस सर्विस एग्जामिनेशन 2024 को दो बार रद्द करना पड़ा। ऐसी हरकतें काबिल उम्मीदवारों का मनोबल गिराती हैं और भर्ती प्रक्रिया में जनता का भरोसा कम करती हैं।''

आरोपियों की लिस्ट

ओडिशा एसआई पेपर लीक केस में आरोपियों की लिस्ट लंबी है। उनमें टी. अभिमन्यु डोरा, प्रियदर्शनी सामल, लोकनाथ साहू, श्रीकांत महाराणा, बिस्वजीत हरिचंदन, सागर कुमार गौड़ा, ताफिम अहमद खान, सुरेश चंद्र नायक, बिरंची कुमार नायक, निमाइन चरण साहू, अर्जुन नायक, बिस्वरंजन बेहरा, एपिली सीताराम, राम बाबू यादव, नीतीश कुमार, मुना मोहंती और अरबिंद दास जैसे नाम हैं।

अक्टूबर में फिर से होगी परीक्षा

ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा इस साल अक्टूबर में फिर से आयोजित किए जाएंगे। OUSSSC की चेयरमैन रश्मि रंजन स्वैन ने इसकी जानकारी हाल ही में दी थी। उन्होंने कहा था कि आवेदकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। परीक्षा का पैटर्न और सिलेबस भी वही रहेगा। स्वैन ने कहा, "जो उम्मीदवार प्रश्न पत्र लीक होने के कारण परीक्षा में शामिल होने के अवसर से वंचित रह गए थे, उन्हें परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी। इस बीच जिनकी उम्र सीमा पार हो गई है वे भी परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य बने रहेंगे।"

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभाजपा शासित राज्य में ED की छापेमारी, सब-इंस्पेक्टर पेपर लीक कांड में कार्रवाई