उर्दू पत्रकार नदीमुल हक के घर पहुंची ED, 7 जगह रेड; TMC से हैं राज्यसभा सांसद

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

उर्दू पत्रकार और तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। इस दौरान दिल्ली, रांची और कोलकाता में करीब 7 ठिकानों पर जांच चल रही है।

उर्दू पत्रकार नदीमुल हक के घर पहुंची ED, 7 जगह रेड; TMC से हैं राज्यसभा सांसद
नदीमुल हक पेशे से उर्दू पत्रकार और टीएमसी सांसद हैं। फोटो- Facebook/Md. Nadimul Haque

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक ED यानी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर आ गए हैं। सोमवार को उनसे जुड़े 7 ठिकानों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने दबिश दी है। खबरें हैं कि नदीमुल हक के खिलाफ संदिग्ध लेनदेन समेत कई आरोप हैं। खास बात है कि यह जांच दिल्ली से लेकर रांची और कोलकाता समेत कई राज्यों में चल रही है। फिलहाल, साफ नहीं हुआ है कि इस जांच में क्या बरामद हुआ है।

ईडी ने अखबार-ए-मशरीक प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े केस के चलते कोलकाता, दिल्ली और रांची में 7 ठिकानों पर जांच शुरू की है। अखबार-ए-मशरीक एक उर्दू दैनिक अखबार है, जिसके डायरेक्टर हक हैं। यह कार्रवाई बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में दर्ज शिकायत के आधार पर की गई है।

ईडी के अधिकारियों ने कहा, 'मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के घर समेत दिल्ली, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और झारखंड के रांची में सात जगहों पर तलाशी ले रही है। यह मामला उर्दू अखबार 'अखबार-ए-मशरिक' से जुड़ा है, जिस पर सांप्रदायिक तनाव फैलाने वाली सामग्री छापने और संदिग्ध स्रोतों से गैर-कानूनी तरीके से फंड का लेन-देन करने का आरोप है। TMC सांसद इस अखबार के डायरेक्टर हैं।'

क्यों हुई नदीमुल हक के ठिकानों पर रेड

हक के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और संदिग्ध लेनदेन समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि इस अखबार के जरिए ऐसी सामग्री प्रकाशित की गई थी, जो सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ सकती थी। इसके अलावा गैर कानूनी तरीके से रुपयों के लेन देन बेहिसाब, नकदी हासिल करने समेत कई और आरोप भी हैं।

कौन हैं नदीमुल हक

टीएमसी से राज्यसभा सांसद नदीमुल हक का जन्म 20 सितंबर 1969 में हुआ था। राजनेता के अलावा वह पेशे से पत्रकार और कारोबारी हैं। वह लंबे समय से टीएमसी से जुड़े हुए हैं और यह संसद में उनका तीसरा कार्यकाल है।

खास बात है कि सोमवार को जिन स्थानों पर रेड हुई हैं, उनमें दिल्ली स्थित AITC यानी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर भी है, जो हाल ही में हक के आवास पर शिफ्ट किया गया था। खबर है कि अधिकारी पहुंचने के बाद लंबे समय तक परिसर में ही इंतजार कर रहे थे। अब तक साफ नहीं है कि टीम अंदर प्रवेश कर चुकी है या नहीं।

खास बात है कि बगावत होने के बाद टीएमसी ने दिल्ली में पार्टी का सारा काम हक के आवास पर शिफ्ट कर दिया था।

पहले दिल्ली में टीएमसी का सारा काम सांसद पार्थ भौमिक के आवास 20, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड पर होता था। बाद में जब बागी सांसदों की सूची में उनका नाम आया, तो पार्टी ने पूरा कामकाज हक के 61, साउथ एवेन्यू लेकर जाने का प्लान किया था। हालांकि, इससे पहले भी पार्टी का काम हक के आवास पर किया जाता रहा है, लेकिन बाद में इसे बदला गया और 2026 में इसकी राज्यसभा सांसद के घर पर वापसी हुई।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsउर्दू पत्रकार नदीमुल हक के घर पहुंची ED, 7 जगह रेड; TMC से हैं राज्यसभा सांसद