पूर्व मंत्री के घर से 16 घंटे बाद निकली ED, क्या मिला; 50 करोड़ का केस

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंद्रनील सेन पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं। ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की ताजा कार्रवाई कथित पास घोटाले से जुड़ी है। आरोप हैं कि महंगे दाम पर दुर्गा पूजा के पास जारी किए गए थे। इसमें उनकी पत्नी मधुचंदा सेन भी जांच के दायरे में हैं।

ED Raid
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ईडी ने दबिश दी है। (फोटो- ANI, AITC)

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के घर पर ED यानी प्रवर्तन निदेशालय की रेड हुई। केंद्रीय एजेंसी ने दुर्गा पूजा में महंगे पास बेचने से जुड़े कथित घोटाले के चलते की है। खबरें हैं कि रेड 15 घंटे से ज्यादा समय तक चली। इतना ही नहीं सेन को बुधवार को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया है। हालांकि, उन्होंने आरोपों से इनकार किया है और कानूनी ऐक्शन लेने की चेतावनी भी दे दी है।

संघवाद प्रतिदिन की रिपोर्ट में ईडी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेन और उनकी पत्नी मधुचंदा पर पूजा परिक्रमा के नाम पर UNESCO के फर्जी पास बेचने के आरोप हैं। इस संबंध में जून में पुलिस के पास शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। इसी के आधार पर ईडी ने मंगलवार को रेड की और देर रात करीब 11 बजे तक दस्तावेज खंगालते रहे। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि जांच के दौरान क्या मिला।

कई ठिकानों पर पहुंचे अधिकारी

सेन के अलावा कार्यक्रम आयोजक अरिजीत दासगुप्ता के घर पर भी ईडी पहुंची थी। साथ ही अन्य पतों पर भी अधिकारियों ने जांच की। इस दौरान केंद्रीय बलों ने सभी ठिकानों की घेराबंदी कर दी थी। इसके अलावा सिंगूर स्थित सेन के आवास पर भी अधिकारी पहुंचे थे।

UNESCO, पास, पूजा

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने आयोजित किया था। इसके बाद मास आर्ट नाम से एक ग्रुप बना था। अब उस ग्रुप का दावा था कि वो यूनेस्को का पार्टनर है। इसके बाद ग्रुप ने दुर्गा पूजा का प्रचार करना शुरू कर दिया। खास बात है कि सेन की पत्नी मधुचंदा सेन इससे जुड़ी हुईं हैं। अब आरोप हैं कि यूनेस्को के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर टिकट महंगे दाम में बेचे गए थे।

50-60 करोड़ रुपये का मामला

आरोप हैं कि प्रीव्यू कार्यक्रमों और पास के जरिए भारी रकम इकट्ठा की गई थी। ईडी यह जांच कर रही है कि क्या इस धन का कोई हिस्सा निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी संस्था के स्वामित्व और प्रबंधन, धन के लेन-देन और प्रभावशाली लोगों के साथ संभावित संबंधों की भी जांच कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के आरोप हैं कि इसके जरिए 50 से 60 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। आरोप ये भी हैं कि इस पूरी प्रक्रिया में मधुचंदा भी शामिल रहीं हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है। आरोप लगाने वाले जयदीप मुखर्जी हैं। उन्होंने जून में शिकायत दर्ज कराई थी।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपूर्व मंत्री के घर से 16 घंटे बाद निकली ED, क्या मिला; 50 करोड़ का केस