Hindi NewsIndia Newsed raid in fake government job scam in 15 cities of 6 states
रेलवे और फोर्स में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला, ED की 6 राज्यों के 15 शहरों में छापेमारी

रेलवे और फोर्स में सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा घोटाला, ED की 6 राज्यों के 15 शहरों में छापेमारी

संक्षेप:

यह गैंग फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर लोगों को नियुक्ति पत्र भेजा करता था। ऐसे ईमेल एड्रेस तैयार किए जाते थे, जिन्हें देखने से लगता था कि वास्तव में किसी सरकारी विभाग की ओर से ही भेजा गया है। यही नहीं लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए इस फ्रॉड गैंग ने कुछ लोगों के खातों में 2 से 3 महीने सैलरी भी भेजी थी।

Jan 08, 2026 11:35 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

देश के 6 राज्यों के 15 शहरों में गुरुवार सुबह से ही प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी है। ईडी की यह रेड सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे स्कैम को लेकर है। इसके तहत एक संगठित गिरोह लोगों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। उनकी ओर से लोगों को फर्जी ही नियुक्ति पत्र और कॉल लेटर आदि जारी किए जा रहे थे। खासतौर पर भारतीय रेलवे और 40 अन्य सरकारी विभागों में भर्तियों के नाम पर यह स्कैम चल रहा था। रेलवे के अलावा डाक विभाग, वन विभाग, टैक्स डिपार्टमेंट, हाई कोर्ट, लोक निर्माण विभाग, बिहार सरकार, डीडीए और राजस्थान सचिवालय आदि के नाम पर यह ठगी की जा रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह गैंग फर्जी ईमेल अकाउंट बनाकर लोगों को नियुक्ति पत्र भेजा करता था। ऐसे ईमेल एड्रेस तैयार किए जाते थे, जिन्हें देखने से लगता था कि वास्तव में किसी सरकारी विभाग की ओर से ही भेजा गया है। यही नहीं लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए इस फ्रॉड गैंग ने कुछ लोगों के खातों में 2 से 3 महीने सैलरी भी भेजी थी। इन लोगों को आरपीएफ, टीटीई की नौकरी देने का झांसा दिया जाता था। इन्हें दो से तीन महीने तक सैलरी के नाम पर भी रकम ट्रांसफर की जाती थी। इसी के नाम पर उसने ठगी कर लेते थे। रेलवे में टेक्नीशियन जैसे पदों पर भी यह ठगी की जाती थी।

6 राज्यों के 15 शहरों में ईडी की रेड

फिलहाल ईडी इस मामले में बिहार, बंगाल, यूपी, तमिलनाडु, गुजरात और केरल में छापेमारी कर रहा है। इन 6 राज्यों के कुल 15 शहरों में ईडी की रेड जारी हैं। यूपी के गोरखपुर में ईडी ने 2 स्थानों पर छापेमारी की है। इसके अलावा इलाहाबाद में 1 और लखनऊ में भी एक जगह छापेमारी चल रही है। बिहार में मुजफ्फरपुर में एक स्थान पर और मोतिहारी में भी 2 जगहों पर छापे मारे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी इस गैंग के 2 ठिकानों की जानकारी मिली है। यहां छापेमारी चल रही है। इसके अलावा चेन्नै, राजकोट में भी छापे चल रहे हैं। केरल के भी 4 शहरों में ईडी ने रेड मारी है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव , Ajit Pawar Death LIVE Updates , अजित पवार प्लेन क्रैश और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।