SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का 17 राज्यों में SSR करवाने का ऐलान, अपडेट होगी वोटर लिस्ट
एसआईआर को लेकर मचे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। इसके मुताबिक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (एसएसआर) किया जाएगा।

एसआईआर को लेकर मचे विवाद के बीच चुनाव आयोग ने गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। इसके मुताबिक 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों का ‘विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण’ (एसएसआर) किया जाएगा। इनमें वैसे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा सहित इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को लिखे एक पत्र में आयोग ने बताया कि एक जनवरी 2027 पात्रता तिथि मानी जाएगी।
क्या है उद्देश्य
इस एसएसआर का उद्देश्य पात्र मतदाताओं, खासकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वालों को मतदाता सूची में शामिल करना, इसकी प्रविष्टियों में सुधार करना और इसमें संशोधन को और बेहतर बनाना है। जहां 403-सदस्यीय उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को समाप्त हो रहा है, वहीं 60-सदस्यीय मणिपुर, 40-सदस्यीय गोवा, 117-सदस्यीय पंजाब और 70-सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभाओं का कार्यकाल मार्च 2027 में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त होगा। ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950’ के तहत निर्वाचन आयोग को यह अधिकार है कि वह कार्यकाल समाप्त होने से ‘छह महीने पहले’ चुनाव करा सकता है।
जहां होने वाला है चुनाव वहां भी
चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची संशोधन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में किया जाएगा, जिनमें वे जगहें भी शामिल हैं जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों को लिखे पत्र में, जिनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा भी शामिल हैं, चुनाव प्राधिकरण ने कहा कि 1 जनवरी, 2027, पात्रता तिथि होगी।
मौसम का ध्यान रखा जाएगा
आयोग ने कहा है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है या अभी समाप्त हुई है, उनमें एसएसआर के कार्यक्रम उचित समय घोषित किये जाएंगे, जिसमें मौसम आदि का भी ध्यान रखा जाएगा। इन राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में आंध्र प्रदेश अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादर-नगर हवेली, दमन-दीव, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, दिल्ली, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा और तेलंगाना शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी में मतदाता सूचियों की समीक्षा का कार्यक्रम मौसम को ध्यान में रखकर बाद में घोषित किया जाएगा। इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में अभी एसआईआर शुरू नहीं कराई गई है। आयोग ने कहा है कि दो नवंबर से शुरू कराई जा रही एसएसआर के दौरान ऐसे युवा नागरिकों को भी पंजीकरण का अग्रिम आवेदन करने का अवसर होगा, जो अगले वर्ष एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेंगे।

