रात गई पर बात नहीं! सायोनी घोष समेत 20 बागियों पर EC मौन, तारिक रहमान का भारत को ना; 10 सितंबर की बड़ी खबरें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुतिन और जिनपिंग सहित कई नेता ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली आ रहे हैं। इस बीच बांग्लादेशी PM ने भारत आने से इनकार किया है। इधर बागी सांसदों को लेकर ECI मौन है। एक क्लिक पर पढ़ें 10 सितंबर की बड़ी खबरें-

news recap
10 सितंबर की खबरों का लेखा-जोखा

सायोनी घोष सहित 20 बागी सांसदों पर EC मौन

चुनाव आयोग पर TMC के 20 बागी सांसदों पर नरम रुख अपनाने के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि काबा-मदीना गाने वाली सांसद सायोनी घोष और उनके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों के गुट और उनकी पार्टी नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया के बारे में RTI आवेदन का चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रही है।

क्यों है अहम- टीएमसी के वरिष्ठ नेता साकेत गोखले ने बताया कि उन्होंने RTI कानून के तहत 16 जून को एक आवेदन दायर किया रहा। इसमें NCPI के पंजीकरण, संविधान, पदाधिकारियों। चंदे, ऑडिट किए गए खातों, चुनाव खर्च और चुनाव में भागीदारी से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी मांगी गई थी। हालांकि 84 दिन बीत जाने पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

आगे क्या- EC में TMC के दोनों गुटों की 12 सितंबर को पेशी होगी। गोखले ने बताया है कि बैठक के लिए 5 सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा।

ब्रिक्स समिट में खाली हाथ नहीं आ रहे जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। यहां 2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच पहली बार द्विपक्षीय वार्ता भी होगी।

क्यों है अहम- गलवान में दोनों देशों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवाब शहीद हो गए थे। वहीं चीन ने भी बाद में अपने सैनिकों को खोने की बात कबूली। घटना के बाद दोनों देशों के रिश्ते बेहद खराब हो गए थे। हालांकि भारत और चीन ने पिछले कुछ दिनों में बेहतर संबंधों की वकालत की है। अब जिनपिंग खुद दिल्ली आ रहे हैं।

आगे क्या- जिनपिंग खाली हाथ भारत नहीं आ रहे हैं। जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात के बीच कई समझौतों के भी आसार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान चीन और भारत में दुर्लभ खनिज को लेकर भी समझौता हो सकता है।

तारिक रहमान ने भारत को कहा ना

दिल्ली में विश्व के सबसे शक्तिशाली नेताओं के जुटान के बीच अब बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने भारत को एक बार फिर ना कह दिया है। तारिक रहमान ब्रिक्स में हिस्सा लेने के लिए भारत नहीं आ रहे हैं।

क्यों है अहम- बीते कुछ दिनों में भारत ने बांग्लादेशी PM को कई न्यौते भेजे हैं। हालांकि बांग्लादेश इसके लिए तैयार नहीं है। इसके पीछे 2 वजहें बताईं जा रही हैं। दरअसल बांग्लादेश लगातार अपनी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पन की मांग कर रहा है, जिसपर भारत जल्दबाजी में फैसला नहीं करना चाहता। दूसरी वजह चीन से बांग्लादेश की बढ़ती यारी भी हो सकती है।

आगे क्या- बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान ने भारत आने के लिए नई तारीख तय की है। सूत्रों के मुताबिक वे इस साल नवंबर या दिसंबर में द्विपक्षीय वार्ता के लिए दिल्ली आएंगे।

ये खबरें भी रहीं चर्चा में-

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरात गई, बात नहीं! सायोनी घोष समेत 20 बागी पर EC मौन, तारिक रहमान का भारत को ना