फिल्में छोड़कर सेना में शामिल हो गए थे नाना पाटेकर, कारगिल में पाकिस्तान को खूब छकाया
नाना पाटेकर को सिनेमा में अपनी उपलब्धियों के अलावा भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव खासकर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान किए गए काम के लिए काफी सम्मान मिला।

nana patekar passed away: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित नाना पाटेकर का आज निधन हो गया। 75 वर्ष की आयु में गोवा के डोना पौला स्थित अपने आवास पर कार्डियक अरेस्ट पड़ने के बाद उनका निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है। अपने-अपने तरीके से लोग नाना पाटेकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। लोग आज उनके डायलॉग, फिल्में और उनके द्वारा किए सामाजिक कार्यों को याद कर रहे हैं।
नाना पाटेकर का जन्म 1 जनवरी 1951 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने लगभग पांच दशकों तक शानदार करियर बनाया। सिनेमा में अपनी उपलब्धियों के अलावा उन्हें भारतीय सेना के साथ अपने जुड़ाव खासकर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान किए गए काम के लिए काफी सम्मान मिला।
मराठा लाइट इन्फैंट्री से जुड़े
नाना पाटेकर का भारतीय सेना के साथ गहरा जुड़ाव था। मुश्किल हालात में तैनात सैनिकों के साथ समय बिताने की उनकी इच्छा थी। इसके लिए उन्होंने जवानी के दिनों में ही कमांडो की ट्रेनिंग ली थी। उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी में सेवा की और मराठा लाइट इन्फैंट्री से जुड़े थे। आपको बता दें कि यह भारतीय सेना की सबसे पुरानी इन्फैंट्री रेजिमेंटों में से एक है।
QRT का किया नेतृत्व
जब 1999 में कारगिल में भारत और पाकिस्ताने के बीच लड़ाई चल रही थी तब तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से मिलकर उन्होंने सेना में शामिल होने की इच्छा जताई है। इसके बाद वह सेना में शामिल हुए। उन्हें QRT टीम में शामिल किया गया, जो कि पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ रही भारतीय सेना की मदद के लिए बनाई गई थी। नाना पाटेकर इस टीम के नेतृ्त्व कर रह रहे थे। उन्होंने संघर्ष वाले इलाके में भारतीय सेना के जवानों के साथ काफी समय बिताया। वे कई हफ्तों तक सैनिकों के साथ रहे।

