गैंगरेप नहीं...दुर्गापुर केस में बंगाल पुलिस ने किया नया दावा, छात्रा का दोस्त पर भी शक

गैंगरेप नहीं...दुर्गापुर केस में बंगाल पुलिस ने किया नया दावा, छात्रा का दोस्त पर भी शक

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा केस में पुलिस ने गैंगरेप की आशंका को खारिज किया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के दोस्त को गिरफ्तार किया है। छात्रा का दोस्त 10 अक्टूबर को घटना के वक्त उसके साथ था।

Oct 14, 2025 10:41 pm ISTDeepak लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता
share

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा केस में पुलिस ने गैंगरेप की आशंका को खारिज किया है। पुलिस ने इस मामले में छात्रा के दोस्त को गिरफ्तार किया है। छात्रा का दोस्त 10 अक्टूबर को घटना के वक्त उसके साथ था। वही, छात्रा को बाहर खाने पर ले गया था। पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने इस दोस्त को भी शक के दायरे से बाहर नहीं रखा है। यह छात्र बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने पहले ही पांच स्थानीय गांव वालों को मामले में गिरफ्तार किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि घटना में एक ही व्यक्ति शामिल है। उन्होंने कहा कि अभी तक की जांच और मेडिकल रिपोर्ट्स इस बात की तरफ साफ इशारा कर रही हैं। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लड़की का दोस्त भी शक के दायरे में है। इससे पहले पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। वहां पर आरोपियों के साथ क्राइम सीन का नाट्य रूपांतरण किया गया।

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पीड़िता के दोस्त को अन्य पांच आरोपियों के साथ घटनास्थल पर ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि उसने घटना वाले दिन जो कपड़े पहने थे, उन्हें सीज कर लिया है। अन्य आरोपियों के कपड़ों के साथ उसके कपड़ों को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। चौधरी ने कहा कि मंगलवार दोपहर पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट द्वारा रिकॉर्ड किया जा चुका है।

पीड़िता के पिता ने भी 11 अक्टूबर को दर्ज कराई गई शिकायत में उसके दोस्त पर शक जताया था। उसने पुलिस रिपोर्ट में भी उसका नाम लिखवाया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्र को बुधवार को दुर्गापुर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। जालेश्वर ओडिशा की रहने वाली छात्रा बंगाल में प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। उसे इलाज के लिए उसी निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यहां पर छात्रा की सभी जांच हो चुकी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
चिल्लाई तो और लोगों को बुलाएंगे...बंगाल रेप पीड़िता ने उस काली रात को किया याद

पुलिस द्वारा जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि पीड़ित छात्रा और उसका दोस्त कैंपस से शाम 7.54 मिनट पर निकले। इसके बाद उसका दोस्त 8.42 पर लौटता है और वहीं घूमता रहता है। हालांकि उसने घटना के बारे में किसी को बताया नहीं। वह फिर वहां से 8.48 पर निकलता है और फिर पीड़िता के साथ 9.29 बजे को लौटता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने गैंगरेप को अंजाम देने के बाद उसके दोस्त को उसके ही फोन करके बुलाया था।

Deepak

लेखक के बारे में

Deepak
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।