नहीं हो रही थी बारिश, गांववालों ने करवा दी दो गधों की शादी; मंदिर में हुआ विवाह
आज भले ही हर जगह मौसम के आधुनिक पूर्वानुमानों पर भरोसा किया जाता है, लेकिन ग्रामीण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गधों की शादी जैसी परंपराएं आज भी जिंदा हैं। यहां जब भी मानसून दगा देता है, लोग इन सदियों पुरानी प्रथाओं को अपनाना फिर से शुरू कर देते हैं।

कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुन्याल गांव के निवासियों ने रविवार को बारिश की आस में दो गधों की शादी कराकर सदियों पुरानी लोक परंपरा को जीवित किया है। मुदलागी तालुक के हनुमान मंदिर में यह प्रतीकात्मक विवाह कराया गया। ग्रामीणों का अटूट विश्वास है कि इससे वर्षा देवता प्रसन्न होते हैं और अच्छी बारिश होती है। 'कांतेश' नाम के दूल्हे और 'कस्तूरी' नाम की दुल्हन गधे की पूरे रीति-रिवाज से शादी करायी गयी। इस दौरान ग्रामीण वर-वधू पक्ष के परिवारों में बंट गये और सबने पारंपरिक उत्सव मनाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।
सोशल मीडिया पर शादी का निमंत्रण कार्ड वायरल होने से यह अनोखा आयोजन चर्चा में आ गया, लेकिन ग्रामीणों के लिए इसका गहरा महत्व है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सुस्ती के कारण खेती ठप पड़ी है। ऐसे में बारिश पर निर्भर किसानों का यह कदम उनकी अटूट आस्था और लाचारी दोनों बयान करता है।
आज भले ही हर जगह मौसम के आधुनिक पूर्वानुमानों पर भरोसा किया जाता है, लेकिन ग्रामीण कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गधों की शादी जैसी परंपराएं आज भी जिंदा हैं। यहां जब भी मानसून दगा देता है, लोग इन सदियों पुरानी प्रथाओं को अपनाना फिर से शुरू कर देते हैं।
ओडिशा, बंगाल में भारी बारिश
वहीं, दूसरी ओर देश के कई राज्य हैं, जहां पर इन दिनों भारी बरसात हो रही है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का एक स्पष्ट क्षेत्र अब एक अवदाब (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में बदल गया है, जिससे अगले कुछ दिनों में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है। इस घटनाक्रम को देखते हुए ओडिशा के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट के आस-पास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र एक अवदाब में बदल गया है। यह बालासोर से दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और दीघा से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 50 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है। विभाग के अनुसार, इसके अगले एक दिन में चांदबाली और दीघा के बीच उत्तरी ओडिशा तट को पार करने की बहुत अधिक संभावना है।
ओडिशा के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
आईएमडी ने संबलपुर, अंगुल, बौध, सोनपुर और कंधमाल में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया, जो रंग आधारित चेतावनी व्यवस्था का सर्वोच्च स्तर है। 19 अन्य जिलों में 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया, जिसमें लोगों से किसी भी आपदा की स्थिति में कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया, और छह अन्य ज़िलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


