Hindi NewsIndia NewsDrunk drivers are terrorists Hyderabad Police Commissioner on Andhra Bus Tragedy
‘शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी’, कुरनूल बस हादसे पर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर; क्या लिखा

‘शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी’, कुरनूल बस हादसे पर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर; क्या लिखा

संक्षेप: ‘शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी होते हैं।’ यह बात हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कही है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए बस हादसे का भी जिक्र किया है।

Sun, 26 Oct 2025 04:51 PMDeepak लाइव हिन्दुस्तान, हैदराबाद
share Share
Follow Us on

‘शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले आतंकवादी होते हैं।’ यह बात हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कही है। उन्होंने इसको लेकर एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखी है। इस पोस्ट में उन्होंने आंध्र प्रदेश के कुरनूल में हुए बस हादसे का भी जिक्र किया है। पुलिस कमिश्नर ने लिखा है कि इस तरह से मासूमों की जान लेने के लिए इन ड्राइवरों को किसी तरह की रियायत नहीं मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि हैदराबाद से बंगलुरु जाने वाली बस हादसे के बाद आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई।

सड़क पर चलते-फिरते आतंकी
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवर आतंकी होते हैं। इनके काम आतंकवाद से बिल्कुल भी कम नहीं हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि देखा जाए तो कुरनूल में हुआ बस एक्सीडेंट, वास्तव एक्सीडेंट है ही नहीं। यह एक तरह का नरसंहार था, जिसे रोका जा सकता था। अगर बाइक चलाने वाला शराबी थोड़ा समझदार और जिम्मेदार होता तो ऐसा कुछ नहीं होता। हकीकत में यह अनदेखी का ऐसा आपराधिक कृत्य है, जिसने कई परिवारों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

सब कुछ तबाह कर देते हैं
हैदराबाद पुलिस कमिश्नर ने बाइक चलाने वाले पर गुस्सा उतारते हुए लिखा कि इस तरह के लोग जिंदगी, परिवार और भविष्य सबकुछ तबाह कर देते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हैदराबाद पुलिस ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है। पुलिस कमिश्नर ने लिखा कि नशे की हालत में गाड़ी चलाता हुआ कोई भी पकड़ा गया तो उसके ऊपर कानून का डंडा चलेगा।

पुलिस कमिश्नर ने आगे लिखा है कि इसमें कोई राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे व्यक्ति पर कोई दया नहीं की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने को गलती कहना बंद कर दीजिए। यह एक अपराध है, जो जिंदगियां तबाह कर देता है। इसलिए इसके लिए सजा भी कड़ी से कड़ी होनी चाहिए।