टाइल्स के नीचे दफनाया पति का शव, प्रेमी संग पत्नी फरार; मुंबई में दृश्यम स्टाइल में मर्डर

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share

Murder in Mumbai: मुंबई में दृश्यम स्टाइल मर्डर से सनसनी फैल गई है। यहां पर एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करके उसके शव को टाइल्स के नीचे छिपा दिया और फिर अपने प्रेमी संग भाग गई। पति के भाइयों ने आकर पुलिस को सूचना दी।

टाइल्स के नीचे दफनाया पति का शव, प्रेमी संग पत्नी फरार; मुंबई में दृश्यम स्टाइल में मर्डर

मुंबई में हिंदी फिल्म दृश्यम स्टाइल में मर्डर का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां मूलतः पालघर जिले की रहने वाली एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद किसी को शक न हो इसलिए उसने पति के शव को घर में लगी टाइल्स को खोदकर दफना दिया। फिर इसके ऊपर से और टाइल्स बिछा दीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 वर्षीय विजय चव्हाण अपनी पत्नी के साथ मुंबई से 70 किलोमीटर दूर नालासोपारा में रहता था। वह पिछले पंद्रह दिनों से लापता चल रहा था। ऐसे में उसके गृह जिले से उसके भाई उसे ढूंढ़ने के लिए मुंबई पहुंचे। यहां पर उसकी पत्नी भी लापता मिली। घर पर पहुंचने के बाद उन्हें फर्श में लगी टाइल्स में कुछ का रंग अलग लगा। शक बढ़ने पर सभी ने मिलकर नई टाइल्सों को हटाया, जिसके बाद उन्हें थोड़े ही नीचे एक शव दिखाई दिया, जिससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शक की सुई विजय की 28 वर्षीय पत्नी कोमल की ओर ही घूम रही है। आशंका है कि कोमल अपने पति की हत्या करने के बाद अपने प्रेमी मोनू के साथ भाग गई है। दोनों ही पिछले कुछ दिनों से लापता चल रहे हैं। इसके अलावा दोनों के बीच में प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak