लाइव इवेंट में अमेरिकी राजदूत से फोन पर बोले ट्रंप- मैं पीएम मोदी का बहुत बड़ा फैन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास संदेश भेजा है। पीएम मोदी ने रविवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। इस मौके पर ट्रंप ने कहाकि वह पीएम मोदी और भारत को बहुत प्यार ज्यादा करते हैं। ट्रंप ने लाइव इवेंट के दौरान फोन पर यह बात कही।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए खास संदेश भेजा है। पीएम मोदी ने रविवार को भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन किया। ट्रंप ने लाइव इवेंट के दौरान फोन पर कहाकि वह पीएम मोदी के बहुत बड़े फैन हैं और भारत को बहुत प्यार ज्यादा करते हैं। ट्रंप ने यह बात अमेरिका के 250वें आजादी के मौके पर कही हैं। जब उनका फोन आया सर्जियो गोर, दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में आयोजित अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा ले रहे थे। ट्रंप ने भारत और भारत के शीर्ष नेता के प्रति अपने गहरे लगाव को जाहिर किया।
दोनों के नेतृत्व में गहरी होगी साझेदारी
कार्यक्रम के दौरान सर्जियो गोर ने कहाकि ट्रंप और मोदी के नेतृत्व में अमेरिका और भारत की साझेदारी और गहरी होगी। गोर ने कहाकि यह एक खुली रणनीति है और ट्रंप व पीएम मोदी के व्यक्तिगत संबंध इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आगे कहाकि जब भी मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बात करता हूं तो पीएम मोदी के बारे में अच्छी बातें सुनने को मिलती हैं। गोर ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा पूछे जाने वाले पहले सवालों में से एक यह होगा, ‘मेरे मित्र, प्रधानमंत्री कैसे हैं?’ उन्होंने कहाकि ऐसा इसलिए क्योंकि यह संबंध नया नहीं है। यह एक साल पुराना नहीं है, बल्कि काफी गहरा है।
आर्थिक-रणनीतिक सहयोग में साथ
सर्जियो गोर ने आगे कहाकि दोनों देश आर्थिक और रणनीतिक सहयोग के विस्तार पर मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि जैसा कि आप जानते हैं, प्रशासन में हर किसी के लिए हमारी सीधी रेखा है। लेकिन विशेष रूप से हमारे राष्ट्रपति के लिए, यह वह साझेदारी है जो बाजार को खोलती है, नवाचार को बढ़ावा देती है और अमेरिकियों और भारतीयों दोनों के लिए अच्छी नौकरियां पैदा करती है। उन्होंने कहाकि अमेरिका फर्स्ट का मतलब, अकेले अमेरिका नहीं है। हर हफ्ते हम उन अवसरों की पहचान करते हैं जो दोनों देशों के लिए बेहतर होती है।
मार्को रुबियो की पीएम मोदी से मुलाकात
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आए हुए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहाकि रुबियो और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार और रक्षा संबंधों को मजबूत करने और महत्वपूर्ण तथा उभरती प्रौद्योगिकियों पर सहयोग को बढ़ाने पर सहमत हुए। प्रधानमंत्री के साथ बैठक के बाद, रुबियो ने अमेरिकी दूतावास में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत को अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण भागीदार बताया। साथ ही संकेत दिया कि दोनों पक्ष आने वाले महीनों में संबंधों को और मजबूत करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं करने की योजना बना रहे हैं।
रुबियो ने कहाकि नेताओं के बीच का संबंध बहुत महत्वपूर्ण है। ये दोनों बेहद गंभीर नेता हैं जो न केवल अल्पकालिक बल्कि दीर्घकालिक लक्ष्यों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मुझे लगता है कि इस बात पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह हमारे देशों के बीच संबंधों की नींव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अमेरिकी विदेश मंत्री ने क्वॉड ढांचे के तहत सहयोग बढ़ाने के लिए वॉशिंगटन की गंभीरता पर भी जोर दिया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।


