भारतीयों को देने होंगे 99 लाख रुपये, तब मिलेगा अमेरिका का H1B वीजा; नया झटका

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारत से बड़ी संख्या में अमेरिका जाने वाले आवेदक H-1B वीजा के लिए आवेदन देते हैं, लेकिन अब जब अमेरिका सरकार इस मोटी फीस को लागू करने पर विचार कर रही है, तो कई देशों पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। फिलहाल, सिर्फ प्रस्ताव ही रखा गया है।

H1B Visa
अमेरिका सरकार ने H1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर से ज्यादा की फीस वसूल करने का प्रस्ताव रखा है। सांकेतिक तस्वीर- Pexels

अमेरिका ने सालाना निर्धारित सीमा के तहत आने वाले सभी एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1,03,265 डॉलर का शुल्क लगाने का सोमवार को प्रस्ताव रखा। इसमें अमेरिकी विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री रखने वाले आवेदकों के लिए उपलब्ध 20,000 वीजा की अतिरिक्त श्रेणी भी शामिल होगी। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने संघीय रजिस्टर में प्रकाशित एक नोटिस में कहा कि प्रस्तावित शुल्क मौजूदा एच-1बी आवेदन शुल्क के अतिरिक्त अलग से लिया जाएगा।

विभाग का यह प्रस्ताव संघीय अपील अदालत द्वारा एक याचिका खारिज किए जाने के करीब एक महीने बाद आया है। इस याचिका में जिला न्यायाधीश के उस आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई थी, जिसमें ट्रंप प्रशासन की एच-1बी वीजा आवेदनों पर 1,00,000 अमेरिकी डॉलर शुल्क लगाने की योजना को रद्द कर दिया गया था।

किन पर होगा लागू

गृह सुरक्षा विभाग ने कहा कि यह शुल्क केवल उन एच-1बी आवेदनों पर लागू होगा जो सालाना सीमा के अधीन हैं। हालांकि, सालाना सीमा से बाहर रखे गए एच-1बी आवेदन इसके दायरे में नहीं आएंगे।

विभाग ने कहा कि प्रस्तावित शुल्क का उद्देश्य इस नियम में बताए गए विभिन्न सरकारी विभागों के बीच होने वाले खर्च की भरपाई करना है। अलग शुल्क रखने का मकसद इससे होने वाली आय का हिसाब रखने, उसका आवंटन करने और उसकी जानकारी देने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

नोटिस में कहा गया है कि इन्हीं कारणों से गृह सुरक्षा विभाग 1,03,265 डॉलर की राशि को मौजूदा एच-1बी याचिका शुल्क में शामिल करने के बजाय अलग और अतिरिक्त एच-1बी शुल्क के रूप में लागू करने का प्रस्ताव कर रहा है।

हर साल जारी होते हैं 60 हजार से ज्यादा वीजा

अमेरिका में एच-1बी वीजा के तहत हर साल नियमित श्रेणी में 65,000 वीजा जारी किए जाते हैं। इसके अलावा अमेरिकी विश्वविद्यालयों से मास्टर डिग्री या उससे ऊपर की डिग्री रखने वाले विदेशी कर्मचारियों के लिए 20,000 अतिरिक्त वीजा का प्रावधान है।

क्या है H-1B वीजा प्रोग्राम

एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को ऐसे विदेशी पेशेवरों को नियुक्त करने की अनुमति देता है, जिनके पास विशेष क्षेत्रों में सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता होती है। अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनियां हर वर्ष भारत और चीन जैसे देशों से हजारों विशेषज्ञ कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए इसी वीजा पर निर्भर रहती हैं।

मोहलत खत्म करने पर भी विचार

पीटीआई भाषा की 8 अगस्त की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका एक ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसके तहत गैर-प्रवासी वीजा धारी विदेशी कर्मचारियों को नौकरी छूटने के बाद नया काम तलाशने के लिए मिलने वाली 60 दिन की मोहलत खत्म की जा सकती है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर उन्हें तुरंत देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो उस सूरत में कुछ खास मुख्य गैर-प्रवासी वीजा धारकों और उनके आश्रितों को मिलने वाली 60 दिन की छूट अवधि खत्म हो जाएगी, जिसमें मुख्य व्यक्ति की नौकरी उनके रहने की अवधि खत्म होने से पहले ही छूट जाती है। गैर-प्रवासी वीजा धारकों के लिए 60 दिन की छूट अवधि 2017 में शुरू की गई थी, ताकि नौकरी छूटने के बाद नया काम तलाशे जाने तक तक विदेशी कर्मचारी और उनके आश्रित अमेरिका में रह सकें।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभारतीयों को देने होंगे 99 लाख रुपये, तब मिलेगा अमेरिका का H1B वीजा; नया झटका