
कनाडा पर ट्रंप ने बोला हमला, आरजेडी खेल रही इमोशनल कार्ड; पढ़ें शाम की 5 बड़ी खबरें
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर फिर से हमला बोला है। ट्रंप ने कनाडा पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। वहीं, बीजेपी की अलीनगर उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सभा में मिथिला पाग के अपमान का मुद्दा भुनाने की सियासत जारी है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर फिर से हमला बोला है। ट्रंप ने कनाडा पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। वहीं, बीजेपी की अलीनगर उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सभा में मिथिला पाग के अपमान का मुद्दा भुनाने की सियासत जारी है। इसमें राजद ने डायरेक्ट एंट्री मार ली है। पढ़िए आज शाम की पांच बड़ी खबरें…

कनाडा ने धोखा दिया और...ट्रंप ने जमकर बोला हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर फिर से हमला बोला है। ट्रंप ने कनाडा पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि रोनाल्ड रीगन की फोटो लगे झूठे विज्ञापन से कनाडा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को गैरकानूनी ढंग से प्रभावित करने की कोशिश की। इससे पहले की एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा था कि इस तरह के व्यवहार के लिए कनाडा के साथ सभी व्यापार समझौते रद्द किए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर
RJD ने खेला इमोशनल कार्ड, मिथिला पाग अपमान का मुद्दा उछाला; निशाने पर मैथिली
बीजेपी की अलीनगर उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सभा में मिथिला पाग के अपमान का मुद्दा भुनाने की सियासत जारी है। इसमें राजद ने डायरेक्ट एंट्री मार ली है। पाग को मिथिला का स्वाभिमान, संस्कार और गौरव बताते हुए बीजेपी विधायक केतकी सिंह और कैंडिडेट मैथिली ठाकुर पर निशाना साधा है। पाग में मखाना खाने का मैथिली ठाकुर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। राजद ने सोशल मीडिया पर मिथिला संस्कृति का मामला मैथिली भाषा में उछाला है। पढ़ें पूरी खबर
पीठ पर छूरा घोंपने की कोशिश में चीन! बॉर्डर के पास बना रहा मिलिट्री कॉम्प्लेक्स
बॉर्डर पर विवाद के चलते पांच सालों तक तनाव रहने के बाद हाल के समय में चीन और भारत के बीच संबंध बेहतर हुए हैं। दोनों देशों के प्रमुख नेताओं की भी मुलाकात हुई, लेकिन चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। एक तरफ जहां वह भारत से दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर पीठ पर छूरा घोंपने की भी कोशिश कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
दलित और मुस्लिम Dy CM बनाएंगे राहुल गांधी; पप्पू यादव बता रहे कांग्रेस का प्लान?
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता मुकेश सहनी को उप-मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा के बाद से सीएम कैंडिडेट बनाए गए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस आलोचना से घिरे हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM तो खुलकर कह रही है कि 2 फीसदी वाले नेता को डिप्टी सीएम और 18 परसेंट वोट वाले मुसलमान सिर्फ दरी बिछाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
एक और चक्रवाती तूफान की चेतावनी, इन राज्यों में तीन दिनों तक होगी भारी बारिश
दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जोकि 27 अक्टूबर को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसकी वजह से आगामी सोमवार से तीन दिनों तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भुवनेश्वर मौसम विभाग की डायरेक्टर मनोरमा मोहंती ने कहा कि वेदर सिस्टम पिछले तीन घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है और इसके आगे भी उसी दिशा में बढ़ने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर





