कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोले उद्धव ठाकरे, केंद्र को दे डाली सलाह
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहाकि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं की बात सुननी चाहिए। साथ ही यह भी कहाकि उन्हें कम नहीं आंकना चाहिए।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहाकि केंद्र सरकार को राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करने वाले युवाओं की बात सुननी चाहिए। साथ ही यह भी कहाकि उन्हें कम नहीं आंकना चाहिए। युवाओं की यह भी मांग है कि परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए। शिवसेना (उबाठा) नेता संजय राउत ने फेसबुक पर एक पोस्ट में ठाकरे का संदेश साझा किया, जिसमें कहा गया है कि युवा देश का भविष्य हैं और वे भीषण गर्मी में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कॉकरोच कहना गलत
संजय राउत की पोस्ट में कहा गया है कि उन्हें न्याय से वंचित करना और उन्हें ‘कॉकरोच’ कहना अनुचित है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने से लाखों युवाओं का जीवन तबाह हो गया है और वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ठाकरे ने कहाकि सरकार को युवाओं की आवाज सुननी होगी और इन्हें कम नहीं आंकना चाहिए। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों द्वारा यही संकेत दिया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को जंतर-मंतर पर ऑनलाइन संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (सीजेपी) के समर्थकों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में स्कूली छात्र, कॉलेज के छात्र, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और अभिभावक समेत कई लोग शामिल हुए।
कॉकरोच पार्टी ने क्या उठाई मांग
यह प्रदर्शन सीजेपी द्वारा आयोजित किया गया, जो युवाओं के नेतृत्व वाली एक ऑनलाइन मुहिम है। इस प्रदर्शन के माध्यम से सीजेपी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) समेत विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के लिए जवाबदेही की मांग कर रही है।
प्रदर्शन में पहुंचे लोगों ने क्या कहा
गौरतलब है कि आंदोलन में शामिल लोगों ने कहाकि परीक्षाओं को लेकर बार-बार सामने आने वाले विवाद, परिणामों को लेकर अनिश्चितता और अधिकारियों की जवाबदेही की कमी ने व्यवस्था पर उनका भरोसा कमजोर कर दिया है। कुछ लोगों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी दलों दोनों से निराशा जताते हुए कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों को पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा। अपनी तीन बेटियों के साथ विरोध प्रदर्शन में पहुंचीं नुसरत परवीन ने कहा कि उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्रों पर पड़ने वाले दबाव को करीब से देखा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।


