Hindi NewsIndia Newsdo not get emotional How to deal with journalists? Vice President CP Radhakrishnan teaches Union Minister a lesson
पत्रकारों से कैसे पेश आएं? जब मंच से ही उप राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री को पढ़ाने लगे 'इमोशन' वाला पाठ

पत्रकारों से कैसे पेश आएं? जब मंच से ही उप राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री को पढ़ाने लगे 'इमोशन' वाला पाठ

संक्षेप: मनोरमा न्यूज न्यूज़मेकर अवार्ड 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति ने सिनेमा और राजनीति की अनूठी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता के लिए सुरेश गोपी की प्रशंसा की।

Tue, 18 Nov 2025 05:18 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री और केरल से लोकसभा के एकमात्र भाजपा सांसद सुरेश गोपी को सलाह दी है कि पत्रकारों के साथ भावुकता के साथ पेश आएं। दरअसल, रविवार को राजधानी में आयोजित एक समारोह में केंद्रीय मंत्री गोपी को 'न्यूजमेकर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया। उस समारोह में उपराष्ट्रपति मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल थे। उन्होंने ही अपने हाथों से अभिनेता से नेता बने केंद्रीय मंत्री गोपी को यह सम्मान दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस मौके पर अपने संबोधन में उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने गोपी सुरेश कोभाई जैसा दोस्त और मार्गदर्शक बताया। इसके साथ ही उन्होंने मंच से सार्वजनिक तौर पर मंत्री गोपी को सार्वजनिक जीवन में शांत रहने की सलाह दी। मीडिया से बात करते समय गोपी के भावुक हो जाने का स्पष्ट रूप से ज़िक्र करते हुए, राधाकृष्णन ने कहा, "जब लोग सवाल पूछें, तो भावुक न हों। अगर आप जवाब देना चाहते हैं, तो दें। वरना, चले जाएँ।" बता दें कि कई मौकों पर सुरेश गोपी और पत्रकारों के बीच तीखी नोकझोक की खबरें आती रही हैं। उनके और पत्रकारों के बीच खट्टे-मीठे अनुभव रहे हैं।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस को सुनाते रहे PM मोदी, बैठे सुनते रहे शशि थरूर; बाद में की जमकर तारीफ

राज्यमंत्री की तारीफ भी

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित कॉलम 'डेल्ही कॉन्फिडेंशियल' के मुताबिक, जब उप राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री को ये सलाह दे रहे थे, तब गोपी मुस्कुराते हुए सिर हिला रहे थे। मनोरमा न्यूज न्यूज़मेकर अवार्ड 2024 समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपराष्ट्रपति ने सिनेमा और राजनीति की अनूठी चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला और दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट सफलता के लिए सुरेश गोपी की प्रशंसा की। उपराष्ट्रपति ने कॉलेज के पूर्व छात्र सुरेश गोपी के निमंत्रण पर हाल ही में कोल्लम स्थित फातिमा माता कॉलेज की अपनी यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह भाव मंत्री जी के अपनी जड़ों से अटूट जुड़ाव को दर्शाता है।

मीडिया की भूमिका पर जोर

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करने के लिए देश में सकारात्मक विकास को उजागर करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बेज़ुबानों को आवाज़ देने में पत्रकारिता की ज़िम्मेदारी की भी वकालत की। उन्होंने जागरूकता फैलाकर और ज़िम्मेदार सार्वजनिक संवाद को आकार देकर नशामुक्त समाज बनाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक के इस युग में, सच और फर्जी खबरों में अंतर करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रेस और मीडिया को हमारे लोकतंत्र में एक बहुत ही ज़िम्मेदार भूमिका निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें:BLO की खुदकुशी के बाद केरल में ठप SIR का काम, कांग्रेस बोली- CPI (M) जिम्मेदार

उपराष्ट्रपति ने तमिल कवि तिरुवल्लुवर के अमर शब्दों को याद किया, "यदि कोई व्यक्ति शुद्ध हृदय से सत्य बोलता है, तो वह उन लोगों से भी ऊँचा होता है जो आजीवन तपस्या करते हैं या अरबों का दान करते हैं। उन्होंने प्रेस से तिरुवल्लुवर के शाश्वत ज्ञान के शब्दों का अनुसरण करने का आग्रह किया।"

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।