घबराहट में न करें सिलेंडर बुकिंग, 92 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं दो भारतीय टैंकर; सरकार की अपील

Mar 14, 2026 09:20 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

शर्मा ने कहा कि 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो गयी। यह काम राज्य सरकारों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है।

घबराहट में न करें सिलेंडर बुकिंग, 92 हजार टन एलपीजी लेकर आ रहे हैं दो भारतीय टैंकर; सरकार की अपील

बार-बार की अपीलों के बावजूद रसोई गैस सिलेंडर की निरंतर बढ़ती बुकिंग के बीच सरकार ने शनिवार को एक बार फिर उपभोक्ताओं से घबराहट में बुकिंग नहीं करने की अपील की और कहा कि देश में एलपीजी की कमी नहीं है तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे भारत के दो एलपीजी टैंकरों के करीब 93 हजार टन गैस के साथ सुबह देश के लिए रवाना होने से एलपीजी की आपूर्ति में और सुधार आयेगा। इसके अलावा 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यक उपभोक्ताओं को भी एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। साथ ही उन्हें उनके इलाकों में उपलब्ध पाइप वाली प्राकृति गैस कनेक्शन अपनाने का सुझाव भी दिया जा रहा है।

एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए भी निरंतर छापेमारी कर रही है और देश भर में 20 प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। देश में एलपीजी का उत्पादन 28 से बढकर 31 प्रतिशत हो गया है। यह भी कहा गया है कि देश में खरीफ 2026 सीजन के लिए उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और इसे लेकर बिल्कुल भी घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय के स्वदेश लौटने का सिलसिला जारी है और विभिन्न उड़ानों के माध्यम से अब तक एक लाख 72 हजार भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। खाड़ी क्षेत्र में भारतीय ध्वज वाले 22 जहाज अभी भी हैं और इन पर सवार सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। इनमें से 253 नाविकों को सफलतापूर्वक स्वदेश लाया गया है।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों के साथ यहां नियमित ब्रीफिंग में बताया कि देश में कच्चे तेल की पर्याप्त आपूर्ति है और पेट्रोल तथा डीजल की कहीं भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण एलपीजी आपूर्ति अभी भी चिंता का विषय है लेकिन अभी तक कहीं से भी एलपीजी की कमी या उसके खत्म होने की रिपोर्ट नहीं है। गैस सिलेंडर की निरंतर बढ रही पैनिक बुकिंग पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह अभी भी बहुत ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा ," कल जो नंबर हमने आपको लगभग 75 या 76 लाख बुकिंग बताया था वह 88 लाख पहुंच गया है। देशवासियों से अपील है कि पैनिकिक बुकिंग से बचें। जितनी जब आवश्यकता हो तब बुकिंग करें। " उन्होंने लोगों से अपील की कि वे केवल ऑनलाइन माध्यम से ही सिलेंडर की बुकिंग करें और सीधे वितरकों के पास न जाएं।

शर्मा ने कहा कि 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो गयी। यह काम राज्य सरकारों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकने के लिए निरंतर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश भर में एक हजार से अधिक जगहों पर छापे मारे गये हैं और अचानक जांच की गयी है। लगभग 20 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और कई सारे लोगों को हिरासत में लिया गया है और 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। संयुक्त सचिव ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एक महीने के लिए वैकल्पिक ईंधन के इस्तेमाल की भी अनुमति दी गयी है।

जहाजरानी मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और पिछले 24 घंटे में इनसे संबंधित कोई अवांछित सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि होर्मुजजलडमरू मध्य के पश्चिम में भारतीय ध्वज वाले जो 24 जहाज थे उनमें से दो शिवालिक और नंदा देवी करीब 92700 टन एनपीजी एलपीजी लेकर आ रहे हैं और इनके 16 और 17 मार्च को बुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी वहां जो 22 जहाज हैं उनमें से छह में एलपीजी के , एक में एलएजी , चार में कच्चा तेल , एक में रसायनिक उत्पाद, तीन कंटेनरशिप और तीन ड्राई डॉक में हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस संघर्ष की शुरुआत के बाद से, तनाव कम करने और सभी मुद्दों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील करने के अलावा, भारत लगातार इस बात पर भी जोर देता रहा है कि उसकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक वस्तुओं और ऊर्जा की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा ," हमने क्षेत्र में नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाने से बचने का भी आह्वान किया है। हमारा मानना है कि ये प्राथमिकताएं वैश्विक समुदाय के बड़े हिस्से की भी हैं, क्योंकि इस संघर्ष का प्रभाव दुनिया भर में महसूस किया जा रहा है।

विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (खाड़ी) असीम महाजन ने कहा कि विदेश मंत्रालय पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में उत्पन्न हो रही स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। इस पूरे क्षेत्र में भारतीय समुदाय की सुरक्षा, कल्याण और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 1,72,000 यात्री इस क्षेत्र से भारत लौट चुके हैं और भारत के विभिन्न हवाई अड्डों के लिए और अधिक उड़ानों के जुड़ने के साथ हवाई संपर्क धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है। उन्होंने कहा कि ओमान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से उड़ानें संचालित की जा रही हैं। बहरीन, कुवैत और इराक में मौजूद भारतीयों के लिए-जहां से सीधी उड़ानें संचालित नहीं हो रही हैं-हम उन्हें सऊदी अरब के रास्ते भारत आने के लिए वीजा विस्तार और ट्रांजिट वीजा की व्यवस्था में सहायता प्रदान कर रहे हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।