विजय को सपोर्ट करना पड़ा कांग्रेस को भारी, DMK ने INDIA गठबंधन की बैठक से किया किनारा
DMK ने आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक से किनारा कर लिया है। पार्टी ने कहा है कि तमिलनाडु चुनाव के बाद कांग्रेस ने जो विश्वाघात किया, उससे कार्यकर्ता अब तक आहत हैं।

तमिलनाडु में थलपति विजय की सरकार में कांग्रेस के शामिल होने के बाद डीएमके ने विपक्षी एकता को बड़ा झटका दिया है। आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली INDIA की बैठक से डीएमके ने दूरी बना ली है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी ने जो डीएमके के साथ चुनाव के बाद विश्वासघात किया है, उससे पार्टी के कार्यकर्ता अब भी काफी आहत महसूस कर रहे हैं।
पिछले महीने आए तमिलनडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीती थीं, जिससे डीएमके की सत्ता चली गई। कांग्रेस ने सबसे पहले टीवीके को समर्थन देने का ऐलान किया और बाद में वामपंथी दलों समेत अन्य छोटे-छोटे दलों और एआईएडीएमके के विधायकों ने भी पक्ष में वोट दिया। कांग्रेस लंबे समय से डीएमके की सहयोगी रही है और राहुल गांधी डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को अपना भाई तक बताते रहे। तमिलनाडु चुनाव भी कांग्रेस और डीएमके ने साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन नतीजों के बाद टीवीके के साथ कांग्रेस ने जाने का फैसला किया।
डीएमके ने जारी बयान में कहा, ''DMK कार्यकर्ता तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा डीएमके के साथ किए गए विश्वासघात से अब भी बहुत आहत महसूस कर रहे हैं। उनकी भावनाओं को देखते हुए, पार्टी 8 जून को नई दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा नहीं लेगी। खासकर इसलिए, क्योंकि यह एक ऐसी बैठक है जिसमें कांग्रेस पार्टी भी शामिल होगी। हालांकि, डीएमके इस बैठक में शामिल नहीं होगी, फिर भी वह हमेशा की तरह, देश के कल्याण से जुड़े उन मुद्दों पर अपनी आवाज उठाती रहेगी, जिन्हें बैठक में शामिल अन्य पार्टियों द्वारा उठाया जा सकता है।''
इंडिया अलायंस की बैठक में ममता भी आएंगीं
आठ जून को नई दिल्ली में होने वाली इंडिया अलायंस की बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी शामिल होंगी। बंगाल हार के बाद ममता बनर्जी ने पिछले दिनों खुद इस बैठक का हिस्सा बनने की पुष्टि की है। ममता ने बंगाल में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस, वामपंथी और अन्य विपक्षी दलों को एक साथ मंच पर आने की बात कही थी। वहीं, इंडिया गठबंधन की बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, आरजेडी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना यूबीटी, जेएमएम समेत तमाम दलों के नेता शामिल हो सकते हैं। दो साल पहले हुए लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों ने भाजपा के एनडीए के खिलाफ इंडिया अलायंस का गठन किया था। गठबंधन को आम चुनाव में सफलता भी मिली और उसने भाजपा को बहुमत के आंकड़े से पीछे रोक दिया। हालांकि, एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


