विधायकों की बैठक की तैयारी में थे DK शिवकुमार, सिद्धारमैया ने पलटा गेम, ले जा रहे विदेश

Feb 17, 2026 10:21 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share

कर्नाटक के सीएम एम. सिद्धारमैया कांग्रेस के 27 विधायकों को विदेश ले जा रहे हैं। इन विधायकों को वह ऐसे समय में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर साथ लेकर जा रहे हैं, जब डीके शिवकुमार की ओर से मीटिंग होने की खबरें थीं।

विधायकों की बैठक की तैयारी में थे DK शिवकुमार, सिद्धारमैया ने पलटा गेम, ले जा रहे विदेश

कर्नाटक के सत्ता संघर्ष में कांग्रेस की आंतरिक कलह बढ़ती जा रही है। 2023 में कांग्रेस को कर्नाटक में सरकार बनाने का मौका मिला था और उसके बाद से ही डीके शिवकुमार खेमा यह कहता रहा है कि ढाई साल के बाद उनके नेता मुख्यमंत्री होंगे। सिद्धारमैया खेमा इस बात से इनकार करता रहा है और रस्साकशी जारी है। इस बीच खबर है कि डीके शिवकुमार कांग्रेस विधायकों की मीटिंग बुलाने वाले थे ताकि शक्ति प्रदर्शन कर सकें। उनके समर्थकों का कहना था कि 136 विधायक डीके शिवकुमार के साथ हैं। इस बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अलग ही दांव चल दिया है, जिसकी खूब चर्चा है।

अपने करीबी 27 विधायकों को सिद्धारमैया विदेश दौरे पर ले जा रहे हैं। इन विधायकों को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर वह साथ ले जाएंगे। उनके गुट का कहना है कि यह रूटीन विजिट है, जो अकसर तमाम योजनाओं की जानकारियां हासिल करने के लिए होती हैं। लेकिन कयास तेज हैं कि आखिर इसी समय ऐसी विजिट का फैसला क्यों है। इसका जवाब भी कांग्रेस के ही लोग दे रहे हैं और उनका कहना है कि डीके शिवकुमार की बैठक में कम विधायक पहुंचें, इसलिए ऐसा कदम उठाया गया है। कर्नाटक विधानसभा का बजट सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है। ऐसे में पार्टी के सिद्धारमैया खेमे को लगता है कि डीके शिवकुमार को तब तक रोक लिया जाए और फिर बजट सत्र आ जाएगा।

इस बीच कांग्रेस विधायक रविकुमार गौड़ा ने दावा किया है कि शिवकुमार के साथ सभी 136 विधायक हैं। उन्होंने कहा कि डीके को कोई भी मुख्यमंत्री बनने से रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि वह सीएम बनेंगे, ऐसी हमारी उम्मीद है। रविकुमार ने कहा कि इस स्थिति में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना नहीं है, हमारे नेता मजबूत हैं और सीएम बनने के काबिल हैं। रविकुमार ने डीके शिवकुमार की वफादारी याद दिलाई और कहा कि वह 40 सालों से राजनीति में हैं। उनके पास समर्थन है तो रणनीति के भी वह मास्टर हैं।

शिवकुमार के करीबी बोले- यह गेम है और हम ही जीतेंगे

शिवकुमार के करीबी विधायक ने कहा, ‘राजनीति एक गेम है और उसमें जल्दी ही नतीजा आएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भाजपा के साथ जाने वाले कयास लगा रहे हैं। ऐसी चीजें गलत हैं और छवि खराब करने के लिए ऐसा हो रहा है। शिवकुमार के करीबी विधायक ने कहा कि आखिर हमें भाजपा में जाने की जरूरत क्या है। यही रहेंगे और डीके शिवकुमार कांग्रेस पार्टी से ही राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे।’

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।