Hindi NewsIndia Newsdk shivakumar after mahashivratri isha foundation i am born hindu congress
मैं जन्म से हिंदू हूं और रहूंगा, महाशिवरात्रि मनाने के बाद बोले डीके शिवकुमार; कांग्रेस में क्यों खलबली

मैं जन्म से हिंदू हूं और रहूंगा, महाशिवरात्रि मनाने के बाद बोले डीके शिवकुमार; कांग्रेस में क्यों खलबली

संक्षेप:

  • महाशिवरात्रि के मौके पर ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद डीके शिवकुमार से कहा कि यह उनकी निजी आस्था का मामला है। उन्होंने कहा कि वह जन्म से हिंदू हैं और हिंदू ही रहेंगे।

Feb 28, 2025 02:40 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक कांग्रेस के नेताओं के बीच काफी खींचतान की खबरें हैं। वहीं जब महाशिवरात्रि के मौके पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुए और सद्गुरु जग्गी वासुदेव से मुलाकात की तो तहलका ही मच गया। कांग्रेस के कई नेताओं ने उनके इस कदम की आलोचना की और नाराजगी जाहिर की। वहीं शिवकुमार ने कहा है कि यह उनका व्यक्तिगत मामला था और वह सद्गुरु के आमंत्रण पर गए थे।

शिवकुमार ने कहा, यह मेरा निजी विश्वास और आस्था का सवाल है कि मैं ईशा फाउंडेशन के कार्यक्रम में शामिल हुआ। मैं इस मामले में सोशल मीडिया पर जवाब नहीं दे सकता। वहीं मेरे इस कदम का स्वागत करने की कोई जरूरत नहीं है। यह शुद्ध रूप से मेरी व्यक्तिगत आस्थ का सवाल है। सद्गुरु ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे मैसूर के इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। वहीं कांग्रेस के सचिव पीवी मोहन ने कहा कि उनकी इस तरह की हरकतों से पार्टी को नुकसान होगा।

डीके शिवकुमार ने कहा, मैं जन्म से हिंदू हूं और मरते दम तक हिंदू ही रहूंगा। उन्होंने कहा, मैं अकसर नोनाविनाकरे मठ जाता हूं। मेरी जहां भी आस्था होती है वहां जाता हूं। उन्होंने कहा कि 99 फीसदी ब्राह्मण मुझे मेरे विधानसभा क्षेत्र में वोट देते हैं। मैं सिद्धातों की राजनीति करता हूं, जाति की नहीं। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ गलत अफवाह उड़ाई जा रही है कि मैं बीजेपी के करीब जा रहा हूं। यह मेरे खिलाफ केवल साजिश है।

कोयंबटूर दौरे के बारे में शिवकुमार के पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए मोहन ने लिखा, ‘धर्मनिरपेक्ष पार्टी के अध्यक्ष होने के बावजूद एक ऐसे व्यक्ति के निमंत्रण के लिए धन्यवाद देना जो देश की उम्मीद आरजी (राहुल गांधी) का मखौल उड़ाता है और जिसके आख्यान आरएसएस के अनुरूप हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं को गुमराह करता है, पार्टी का विकास समझौते के बजाय दृढ़ विश्वास से सुनिश्चित होता है। अन्यथा, आधार को क्षति पहुंचती है।’

शिवकुमार ने बुधवार को कहा था, ‘मैं हिंदू हूं। मैं हिंदू पैदा हुआ हूं और हिंदू के रूप में ही मरूंगा, लेकिन मैं सभी धर्मों से प्यार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं।’ बुधवार को संवाददाता सम्मेलन के दौरान कोयंबटूर दौरे के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा था, ‘हमारे कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मल्लिकार्जुन खरगे है। मल्लिकार्जुन कौन हैं? यह शिव ही हैं। क्या उन्हें अपना नाम बदलना चाहिए?’ हालांकि, शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि वह नहीं चाहते कि भाजपा या कांग्रेस इसका स्वागत करे और न ही उन्हें उनके बारे में बोलने की कोई जरूरत है।

महाशिवरात्रि के दौरान ईशा फाउंडेशन में उनके दौरे को लेकर उठे विवाद के बारे में उन्होंने कहा, ‘हजारों लोग इसका विरोध करें, मुझे अपनी आस्था पर पूरा भरोसा है।’ उनके अनुसार, सद्गुरु ‘मिट्टी बचाओ’ अभियान के तहत कावेरी को बचाने के लिए लड़ रहे हैं और उन्होंने राज्य में बहुत अच्छा काम किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इस कार्यक्रम में इसलिए शामिल हुए क्योंकि सद्गुरु व्यक्तिगत रूप से उनके घर आए थे और उन्हें महाशिवरात्रि में शामिल होने के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया था।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;