दिवाली पर घर जाना बेहद महंगा, अभी से फुल हो गईं ट्रेनें; हवाई किराया दोगुना

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

दिवाली पर अभी से दिल्ली से रांची, बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। वहीं दिवाली के आसपास की तारीखों का किराया भी डबल हो गया है। विमानन कंपनियां भी किराया बढ़ा  रही हैं।

Diwali Trains
नई दिल्ली से कई शहरों के लिए सीटें हो गईं फुल, हवाई किराया भी दोगुना।

अमित झा

दीवाली के मौके पर बिहार, यूपी एवं झारखंड के लिए चलने वाली अधिकांश रेलगाड़ियों में टिकट फुल हो गई हैं। सुबह बुकिंग खुलने के साथ ही कुछ मिनटों में अधिकांश गाड़ियों की टिकट बुक हो जा रही हैं। इनमें यात्रियों को केवल प्रतीक्षा सूची में टिकट मिल रहा है जबकि कुछ गाड़ियों में प्रतीक्षा सूची टिकट भी बंद हो गई है।

विमान कंपनियों ने दोगुना कर दिया किराया

वहीं, अभी से विमान कंपनियों ने दीवाली के पास किराया डेढ़ से दो गुना तक बढ़ा दिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए वह बीते वर्ष से भी अधिक स्पेशल रेलगाड़ियां चलाएंगे, इनमें से लगभग 600 फेरों की घोषणा की जा चुकी है। प्रत्येक वर्ष दीवाली एवं छठ के अवसर पर दिल्ली के विभिन्न स्टेशनों से लाखों यात्री अपने गांव के लिए सफर करते हैं। इसके लिए दो माह पहले ही अधिकांश गाड़ियों में टिकट बुक हो जाती है।

यूपी बिहार के लिए सीट खाली नहीं

दिल्ली से पटना, बनारस, दरभंगा, जयनगर, प्रयागराज, रांची आदि जगह जाने वाली अधिकांश गाड़ियों में दो माह पहले ही टिकट बुक हो चुकी हैं। सोमवार सुबह 6 नवंबर के लिए टिकट की बुकिंग खुली जो कुछ ही मिनटों में पूरी तरह बुक हो गई। संपूर्ण क्रांति एक्प्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और वंदेभारत में भी 4 से 6 नवंबर तक यूपी और बिहार जाने के लिए सीट उपलब्ध नहीं है

आठ नवंबर को दीपावली पर घर जाने वाले अधिकांश यात्री 6 नवंबर से पहले ही जाएंगे ताकि वह त्योहार से 7 नवंबर को अपने घर पहुंच सकें। इसलिए जिन यात्रियों को टिकट नहीं मिली, उन्हें विशेष गाड़ी का ही सहारा है। बीते वर्ष त्योहारों के मौके पर उत्तर रेलवे द्वारा विशेष गाड़ियों से लगभग 5400 फेरे लगाए गए थे जो उस वर्ष लगभग 6 हजार तक रहने का अनुमान है। रेलवे द्वारा बनारस, अयोध्या कैंट, पटना, दरभंगा, बरौनी, सहरसा, प्रयागराज, जोगबनी, भागलपुर आदि स्टेशनों के लिए सबसे ज्यादा विशेष रेलगाड़ियां चलाने की योजना

आने वाले दिनों में और भी बढ़ने की संभावना

रेलगाड़ियों में टिकट नहीं मिलने का लाभ विमान कंपनियों ने भी उठाना अभी से शुरू कर दिया है। विमान में कई रूटों पर दीवाली के आसपास टिकट किराया डेढ़ से दो गुना अभी हो चुका है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह किराया और बढ़ने की संभावना है। खासतौर से छठ पर्व के आसपास कई बाह दोगुना से भी ज्यादा किराया यात्रियों से लिया जाता है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर ने कहा, सबसे अधिक मांग रहने वाले रूटों को चिन्हित कर उन पर विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा शुरू हो चुकी है। अक्तूबर के मध्य से दिसंबर के मध्य तक यह विशेष ट्रेन यात्रियों के लिए चलाई जाएंगी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिवाली पर घर जाना बेहद महंगा, अभी से फुल हो गईं ट्रेनें; हवाई किराया दोगुना