मां तो मां होती है… CJP के संसद मार्च के बीच वायरल हो रहा डिंपल यादव का इमोशनल VIDEO

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जंतर-मंतर पर एक तरफ जहां नारों की गूंज और पुलिस की धक्का-मुक्की चल रही थी, वहीं डिंपल यादव का भावुक अंदाज वायरल हो रहा है। लोग यह भी लिख रहे हैं कि मां तो आखिर मां होती है।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन दिल्ली में जमकर बवाल हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर हजारों प्रदर्शनकारी संसद मार्च में शामिल हुए जहां कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। हजारों युवाओं की भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस दौरान कई लोग बुरी तरह घायल हो गए। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई विडियोज भी सामने आए हैं। अब प्रदर्शन के बीच से सपा सांसद डिंपल यादव का एक इमोशनल वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल रहे वीडियो में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव एक घायल छात्र की मदद के लिए जमीन पर बैठकर उसकी जान बचाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल हुआ एक छात्र जमीन पर लेटा हुआ है और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही है। छात्र को सांस लेने में भारी तकलीफ हो रही थी। तभी सपा सांसद डिंपल यादव बिना किसी झिझक के सीधे छात्र के पास जमीन पर बैठ गईं।

घायल छात्र की मदद

डिंपल यादव ने छात्र को सहूलियत देने के लिए तुरंत उसकी शर्ट के बटन खोले ताकि उसे सांस लेने में आसानी हो सके। डिंपल आसपास के लोगों को उसकी मदद के लिए निर्देश देती दिखीं। वीडियो में एक शख्स डिंपल यादव से गुहार लगाते हुए कहता है, "मैम, अगर एंबुलेंस की व्यवस्था हो सके तो प्लीज कर दीजिए।" इसके तुरंत बाद डिंपल यादव ने अपने साथ मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं से छात्र की मदद करने को कहा।

सोशल मीडिया पर क्या कह रहे लोग?

जंतर-मंतर पर एक तरफ जहां नारों की गूंज और पुलिस की धक्का-मुक्की चल रही थी, वहीं डिंपल यादव का यह भावुक अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कह रहे हैं कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन डिंपल यादव ने संकट की इस घड़ी में एक मां की तरह संवेदनशीलता दिखाई। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मां तो मां होती है।” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एक मां ही समझ सकती है अपने बच्चों का दर्द।”

डिंपल यादव के गंभीर आरोप

इससे पहले सोमवार को डिंपल यादव ने प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर बड़े आरोप लगाए। डिंपल यादव ने कहा कि छात्रों के साथ बच्चों के साथ बदलसलूकी की गई है और उन्हें बेरहमी से पीटा गया है। उन्होंने कहा, “यह लोकतंत्र के इतिहास में काले दिन के रूप में मनाया जाएगा। कुछ पुलिसवाले गुंडे बने हुए थे। पुलिसवाले बिना वर्दी के आए थे और छात्रों को मारा है। बच्चों को करंट लगाया गया है। उन्हें टांगें पर मारा है, छाती पर माना मारा। यह भारत माता के सीने पर आघात गया है।” डिंपल यादव ने आगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार पेपर लीक की जिम्मेदारी ले और छात्रों की मांग पूरी की जाए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।