सिंगर अवतार में दिखे बंगाल में बीजेपी के मंत्री दिलीप घोष, 'झालमुड़ी' पर रिकॉर्ड किया गाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीजेपी नेता और बंगाल में मंत्री दिलीप घोष अपने एक गाने की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने ‘झालमुड़ी ’ गाना रिकॉर्ड किया है। दिलीप घोष ने पिछले साल 60 की उम्र में रिंकू मजूमदार से शादी की थी। 

बंगाल के फायर ब्रांड नेता दिलीप घोष अकसर अपने बयानों और निजी जीवन की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते साल उन्होंने शादी की थी और तब निजी जीवन की वजह से वह सुर्खियों में रहे। अब उनका एक अलग ही रूप निकलकर सामने आया है। दिलीप घोष का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह 'सिंगर' की भूमिका में नजर आ रहे हैं। उन्होंने एक गाना रिकॉर्ड किया है जिसका शीर्षक 'झालमुड़ी' है।

दिलीप घोष ने सोमवार को चिनार पार्क के एक स्टूडियो में यह गाना रिकॉर्ड किया है। सोशल मीडिया पर उनके गाने पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रही हैं। बहुत सारे लोगों ने उनके इस टैलेंट की तारीफ की है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि वह गायक से अच्छे राजनेता हैं। बहुत सारे लोगों ने गाने के कॉम्पोजिशन की तारीफ की है।

क्या हैं गाने के

दिलीप घोष के इस गाने के बोल हैं, 'आम अचार तोक मिलेबे, खोक दाओ हे भाई।' इस गाने को लोकेश गिरी और उनकी पत्नी रिमा श्री ने लिखा है। बता दें कि झालमुड़ी की चर्चा तब शुरू हुई थी जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान एक झालमुड़ी की दुनकान पर रुके थे और 10 रुपये की झालमुड़ी खाई थी। इसके बाद उन्होंने प्रचार के दौरान भी झालमुड़ी का जिक्र किया। जब बीजेपी ने बंगाल में जबरदस्त जीत हासिल की तब झालमुड़ी बांटकर जश्न मनाया गया। इस तरह बीजेपी ने झालमुड़ी को एक प्रतीक बनाकर इस्तेमाल किया।

60 की उम्र में रचाई थी शादी

बता दें कि दिलीप घोष आरएसएस के एक पूर्णकालिक प्रचारक रहे हैं। 2015 में, उन्होंने पश्चिम बंगाल की भारतीय जनता पार्टी के स्टेट प्रेसिडेंट का पद संभाला। उनके नेतृत्व में ही BJP ने धीरे-धीरे बंगाल में अपनी जगह बनाई। वह 2016 में खड़गपुर सदर सीट से विधायक चुने गए। इसके बाद 2019 में, वह मेदिनीपुर लोकसभा सीट से सांसद बने। 2026 के राज्य विधानसभा चुनाव जीतने के बाद, वह अभी पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं।

दिलीप घोष ने 18 अप्रैल 2025 को 60 साल की उम्र में रिंकू मजूमदार से शादी की है। BJP नेता ने दावा किया कि उन्होंने अपनी मां की इच्छा का सम्मान करने के लिए शादी की। फिर वह अपनी पत्नी के साथ हनीमून के लिए अंडमान गए थे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।