दिग्विजय सिंह ने तो सुप्रीम कोर्ट को भी ‘चोर’ कह दिया, राज्यसभा चुनाव में मिले झटके से बौखलाए

लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को चोर कह दिया है। मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर नाराजगी जाहिर करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट भी इस चोरी में शामिल है।

दिग्विजय सिंह ने तो सुप्रीम कोर्ट को भी ‘चोर’ कह दिया, राज्यसभा चुनाव में मिले झटके से बौखलाए

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में लगे झटके को कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर 'सीट चोरी' का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी ने अब सुप्रीम कोर्ट तक को लपेट लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने खुद इस तरह का बयान देकर सबको चौंका दिया है। दिग्विजय सिंह के बयान को सर्वोच्च अदालत की अवमानना बताते हुए भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है।

दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनकी सीट से इस बार राहुल गांधी की कोर टीम की सदस्य मानी जाने वालीं मीनाक्षी नटराजन को उतारा था। भाजपा की ओर से तीसरे उम्मीदवार के ऐलान के बाद से ही कांग्रेस को 'खेला' होने का डर सता रहा था। क्रॉस वोटिंग की संभावना खत्म करने के लिए जिस समय कांग्रेस अपने विधायकों को कर्नाटक ले जाने के लिए विमान में बिठा चुकी थी, उसी वक्त नटराजन का नामांकन रद्द हो गया। कथित तौर पर एक केस की जानकारी छिपाए जाने की शिकायत के बाद नटराजन को यह झटका लगा।

कांग्रेस पार्टी ने इसे सीट चोरी बताते हुए दावा किया कि नटराजन को सिर्फ नोटिस मिला था, एफआईआर दर्ज नहीं है। इस दावे के साथ पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और तुरंत सुनवाई की मांग की। देश की सबसे बड़ी अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार तो किया लेकिन एक दिन बाद शुक्रवार को। गुरुवार को ही भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित करार दिया गया। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने भाजपा के साथ ही चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को लपेट दिया।

सुप्रीम कोर्ट पर दिग्विजय सिंह ने क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह मिलीजुली चोरी है। उन्होंने पीटीआई से कहा, 'जब चोरी हुई है तो इसमें सभी शामिल हैं, ना सिर्फ राज्य बल्कि केंद्र भी। चुनाव आयोग भी और माननीय... (एक पल रुककर) मुझे कहना पड़ रहा है कि सुप्रीम कोर्ट भी। जब सुप्रीम कोर्ट को मालूम था कि हमारी याचिका 4 बजे के बाद हमारी निष्प्रभावी हो जाएगी तो सुना क्यों नहीं, कल के लिए डेट क्यों लगाई। कोई केस नहीं है, मीनाक्षी नटराजन जैसा गांधीवादी व्यक्ति मैंने राजनीति में नहीं देखा है। उसको यह कहकर हटाया जा रहा है कि उसने कोई अपराध किया है क्या मजाक है भाई।'

बीजेपी कर रही कार्रवाई की मांग

भारतीय जनता पार्टी ने दिग्विजय सिंह पर सुप्रीम कोर्ट के अवमानना का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, 'कांग्रेस के नेता और दिग्विजय सिंह हद कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट को भी चोर कह दिया। गलती आप करो, राजनीति आप करो, प्रत्याशी का नामांकन गलत भरो और ठीकरा फोड़ो चुनाव आयोग पर, सुप्रीम कोर्ट पर। सुप्रीम कोर्ट की अवमानना सहन नहीं की जाएगी। वह सुप्रीम कोर्ट को चोर कह रहे हैं, मेरा मानना है कि सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेकर अवमानना की कार्रवाई करनी चाहिए।'

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।