'वो प्रधानमंत्री की पीठ है, उसे क्या पता', मंच पर 'इग्नोर' वाले वायरल वीडियो पर स्मृति ईरानी का जवाब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दावा किया जा रहा था कि पीएम मोदी ने मंच पर स्मृति ईरानी को नजरअंदाज कर दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि मंच पर बहुत पुराने कार्यकर्ता मौजूद थे। उस समय केवल जीत मायने रखती थी।

Smriti Irani
स्मृति ईरानी ने कहा कि बंगाल में शपथ ग्रहण के मंच पर सब बहुत भावुक थे।

टेलीवीजन के पर्दे से राजनीति के गलियारों तक में चर्चा बटोरने वाली समृति ईरानी को बीजेपी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा वह मोदी सरकार में शिक्षा मंत्रालय, कपड़ा, सूचना प्रसारण और महिला एवं बाल विका मंत्रालय का जिम्मा संभाल चुकी हैं। पश्चिम बंगाल के चुनाव में भी उन्हें स्टार प्रचारक बनाया गया था। हालांकि बीते कुछ समय से कहा जा रहा था कि स्मृति ईरानी को बीजेपी में ज्यादा भाव नहीं दिया जा रहा है। बंगाल में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनका एक वीडियो भी वायरल हो गया था। इसमें देखा जा सकता है कि ईरानी बेहद भावुक थीं और प्रधानमंत्री मोदी के पहुंचने पर वह बार-बार हाथ जोड़कर उन्हें अभिवादन करती हैं लेकिन पीएम मोदी उन्हें बिना देखे ही आगे बढ़ जाते हैं। स्मृति ईरानी ने इस वायरल वीडियो को लेकर भी जवाब दिया।

क्या सच में पीएम मोदी ने किया था इग्नोर?

एक टीवी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, हां उस समय मैं और दादा (मिथुन चक्रवर्ती) साथ में ही बैठे थे। ईरानी ने कहा, वो प्रधानमंत्री की पीठ है, उसे क्या पता कि कौन किसको हाथ जोड़ रहा है। स्मृति ईरानी ने कहा कि वह पल बेहद भावुक था। हम जितने भी लोग मंच पर थे सबकी अपनी कहानी थी। उन्होंने कहा कि वह मंच पर इसलिए भावुक थीं क्योंकि वहां ऐसे लोग भी मौजूद थे जिन्होंने बंगाल में बहुत कुछ देखा था। विपक्ष में किसी ने यह भी कहा कि यह तो उपहास का विषय है। लेकिन यह सब मायने नहीं रखता। मुख्य बात है कि जो जीत हुई थी वह बहुत ही सुखद थी।

ईरानी ने कहा, एक लड़की से वह आंख कैसे मिलाएंगे जबकि मंच पर पुराने से पुराने कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रधानमंत्री उन लोगों का अभिवादन कर रहे थे। हमने बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी के लिए गालियां सुनी हैं। ये सारी चीजें मायने ही नहीं रखती। केवल मायने रखता है बंगाल का कार्यकर्ता और उसे मिलने वाला न्याय।

ट्रोल होने पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी

अकसर सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जाने को लेकर ईरानी ने कहा, यह सोचना चाहिए कि ट्रोलिंग क्यों हो रही है। अगर कोई रचनात्मक वजह है तो उसे सुनना चाहिए। अगर कोई इसलिए ताने मार रहा है कि आप विफल हो जाएं या फिर टूट जाएं तो फिर उसमें नहीं पड़ना चाहिए वरना आप पीड़ित हो जाएंगी। मैंने सार्वजनिक जीवन में 25 साल बिताए हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि अगर कोई प्रधानमंत्री पर हमला करता है तो हमारी जिम्मेदारी है कि डिफेंड करें। हमने 24 साल से उनको देखा है। यह वह शख्स हैं जिनकी मां मर गईं लेकिन वह दाह संस्कार के बाद वंदे भारत को झंडा दिखाने चले गए। उन्होंने सभा करके नेताओं को इकट्ठा नहीं किया। वह मेरे पिता के उम्र के हैं और अगर मेरी बाप के गिरेबान तक आपका हाथ पहुंच जाए तो यह मेरी गलती है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'वो प्रधानमंत्री की पीठ है', 'इग्नोर' वाले वीडियो पर स्मृति ईरानी का जवाब