अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में पहुंची? क्या बोली UP पुलिस

हिन्दुस्तान टीम, वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और दो बेटों की मौत हो चुकी है। हालांकि, अब तक उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन का कुछ पता नहीं चल सका है। उत्तर प्रदेश पुलिस और एजेंसियों को उसकी तलाश है। चर्चाएं थीं कि वह बेटे के जनाजे में आई थी। हालांकि, यूपी पुलिस ने इसपर जवाब दिया है।

Atiq Ahmed son
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है और उसकी जानकारी देने वाले को इनाम का भी ऐलान किया गया है।

अतीक अहमद की बीवी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन शुक्रवार को एक बार फिर चर्चा के केंद्र में रही। सड़क हादसे में सबसे छोटे बेटे आबान की मौत के बाद हटवा गांव में उसका शव पहुंचने पर दिनभर यह चर्चा होती रही कि शाइस्ता अपने बेटे का अंतिम दीदार करने आई थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने ऐसे सभी दावों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया।

शुक्रवार सुबह जैसे ही आबान का शव हटवा गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में बुर्कानशीं महिलाएं भी मौजूद थीं। इसी दौरान भीड़ में शाइस्ता के होने की चर्चाएं तेज हो गईं। कई लोगों ने दावा किया कि वह गुपचुप तरीके से आई और बेटे का अंतिम दीदार कर लौट गई, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी।

अलर्ट थी पुलिस

शाइस्ता के आने की आशंका को देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां पहले से सतर्क थीं। एसीपी धूमनगंज अजयेंद्र यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस गांव में तैनात रही। महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। अधिकारियों की नजर हर गतिविधि पर रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शाइस्ता के आने का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

मां का लाडला था सबसे छोटा आबान

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि आबान अपनी मां शाइस्ता का सबसे लाडला था। वर्ष 2023 में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के समय आबान नाबालिग था। गिरफ्तारी से बचने के लिए शाइस्ता उसी दौरान फरार हो गई थी। तब से अब तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। करीब तीन साल बाद बेटे की दर्दनाक मौत ने एक बार फिर शाइस्ता को लेकर अटकलों का दौर शुरू कर दिया।

पुलिस को आशंका थी कि वह बेटे के जनाजे में शामिल होने का जोखिम उठा सकती है। इसी संभावना को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी पूरे दिन सक्रिय रहा। शाइस्ता के अलावा अतीक की बहन आइशा नूरी और अशरफ की पत्नी जैनब भी अब तक फरार हैं।

अतीक अहमद के दूसरे बेटे की मौत

इससे पहले अतीक का एक बेटा असद साल 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। जबकि, आबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके दो बेटे उमर और अली राज्य की दो अलग-अलग जेलों में बंद हैं। वहीं, शाइस्ता फरार है। आबान की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें सोनू नाम के एक शख्स की भी मौत हुई है। हादसे में तीन लोग घायल हैं।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में पहुंची? क्या बोली UP पुलिस