तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आने तक न दिखाई जाए धुरंधर फिल्म, याचिका पर हाई कोर्ट ने क्या कहा

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, चेन्नई
share

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में चल रहे चुनाव के दौरान धुरंधर: द रिवेंज फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट में याचिकाकर्ता ने फिल्म को एक तरह का राजनैतिक प्रचार बताया और कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

तमिलनाडु चुनाव के नतीजे आने तक न दिखाई जाए धुरंधर फिल्म, याचिका पर हाई कोर्ट ने क्या कहा

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में चल रहे चुनाव के दौरान 'धुरंधर: द रिवेंज' फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की बेंच ने कहा कि सेंसर बोर्ड से सर्टिफाइड किसी फिल्म को सिर्फ इसलिए नहीं रोका जा सकता, क्योंकि समाज का कोई तबका उसके कंटेंट पर आपत्ति जताता है। यह कहते हुए कोर्ट ने पीआईएल को खारिज कर दिया, जिसमें चुनावी नतीजे आने तक तमिलनाडु में धुरंधर फिल्म को दिखाने पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

बार एंड बेंच के अनुसार, कोर्ट में याचिकाकर्ता ने फिल्म को एक तरह का राजनैतिक प्रचार बताया और कहा कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी तर्क दिया गया कि भारत के चुनाव आयोग का, संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत, यह कर्तव्य है कि वह चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करे। यह निवेदन किया गया कि सिनेमैटोग्राफ़ अधिनियम, 1952 के तहत आने वाले अधिकारियों को इस बात की जांच करनी चाहिए कि क्या एमसीसी की अवधि के दौरान इस फिल्म का लगातार प्रदर्शन जारी रखना स्वीकार्य है।

कोर्ट ने पाया कि यह फिल्म 21 मार्च को ही तमिल भाषा में रिलीज हो गई थी और पूरे राज्य में यह दिखाई जा ही है। बेंच ने कहा कि एक बार सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद, यह मान लिया जाता है कि वैधानिक प्राधिकरण ने सार्वजनिक व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं सहित सभी प्रासंगिक दिशानिर्देशों पर विचार कर लिया है।

1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज

बता दें कि बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1103 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है।फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है। सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले सप्ताह भारतीय बाजार में 674.17 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 263.65 करोड़ की जोरदार कमाई की। फिल्म ने तीसरे सप्ताह में 110.60 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने 24 वें दिन 13.50 करोड़, 25 वें दिन 14.50 करोड़ ,26वें दिन 5.20 करोड़, 27वें दिन 7.05 करोड़, 28वें दिन 4.05 करोड़ और 29वें दिन 3.40 रुपये का कारोबार किया।इस फिल्म 29 दिनों में भारतीय बाजार में 1103.12 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें