'बजेगा इंटरनेशनल डंका', लंदन पहुंच गए ध्रुव राठी; मोदी सरकार के खिलाफ संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन

लाइव हिन्दुस्तान
share

यूट्यूबर ध्रुव राठी भारत में कुछ दिन ही रहने के बाद अब लंदन पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन होंगे। राठी ने लोगों को 18 अक्टूबर को पार्ल्यामेंट स्क्वायर में इकट्ठा होने को कहा है।

Dhruv Rathee
लंदन पहुंच गए ध्रुव राठी, पार्ल्यामेंट स्कायर में करेंगे विरोध प्रदर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्टूबर वाले प्रदर्शन में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) साथ देने भारत आए ध्रुव राठी अब लंदन पहुंच गए हैं। वह 9 अक्टूबर को जर्मनी से भारत पहुंचे थे और अगले ही दिन सुबह उन्हें गुरुग्राम वाले घर से हिरासत में ले लिया गया। हालांकि रात में उन्हें छोड़ भी दिया गया। लंदन पहुंचने के बाद ध्रुव राठी ने वहां भी प्रदर्शन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'अब इंटरनेशनल डंका बजने का समय आ गया है।'

कम नहीं हो रही थीं मुसीबतें

आपको बता दें कि भारत आने के बाद उनकी मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही थीं। पहले उनपर आरोप लगाया गया कि उनके पास भारत की नागरिकता ही नहीं है। इसके बाद ध्रुव राठी ने अपना पासपोर्ट दिखाते हुए इसपर सफाई दी। इसके बाद 2018 के येयक मानहानि मामले में दिल्ली की एक अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी कर दिया।

अदालत ने कहा कि राठी पिछले सात वर्षों से ऑस्ट्रिया में रह रहे हैं और राष्ट्रीय राजधानी में जारी विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य विकास पांडे की ओर से दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें राठी के खिलाफ नया समन जारी करने का अनुरोध किया गया था।

अदालत ने 12 अक्टूबर के अपने आदेश में कहा, ''उपलब्ध रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि शिकायतकर्ता पिछले कई वर्षों से आरोपी नंबर एक (राठी) को समन तामील कराने की कोशिश कर रहा है...।'' शिकायतकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता समक्ष शर्मा ने अदालत को बताया कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए हैं।

लंदन तक पहुंच गई है प्रदर्शनों की आग

भारत में रहे प्रदर्शन का असर लंदन में भी दिखाई दे रहा है। यहां भारतीय उच्चायोग के सामने एनएसयूआई के समर्थक लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद मोदी सरकार के भी समर्थक जुटे। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी की गई। वहीं ध्रुव राठी अब पार्ल्यामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास प्रदर्शन करेंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News'बजेगा इंटरनेशनल डंका', लंदन पहुंच गए ध्रुव राठी; संसद चौक में करेंगे प्रदर्शन