पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर सीधा हमला, बोले- छात्रों को जवाब चाहिए, ड्रामा नहीं

लाइव हिन्दुस्तान
share

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष एक सिस्टम बनाम छात्र का नैरेटिव लेकर जाते हैं। लेकिन छात्रों को जवाब चाहिए, राजनीतिक ड्रामा नहीं।

dharmendra pradhan
पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर हमला

Dharmendra Pradhan direct attack on Rahul Gandhi: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जबरदस्त प्रतिरोध देखने को मिल रहा है। नीट पेपर लीक और उसके बाद हुए कॉकरोच आंदोलन की वजह से इस्तीफा देने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के बाद राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकसभा नेता प्रतिपक्ष हर जगह एक 'मैन्यूफैक्टर्ड नैरेटिव' लेकर छात्रों के पास पहुंच जाते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद मंत्री पद छोड़ने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया साइट पर लिखे एक पोस्ट में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "विपक्ष के नेता राहुल गांधी एक माइक्रोफोन और सिस्टम बनाम छात्र की बनावटी कहानी लेकर इंदौर पहुंचे हैं।" उन्होंने जोर देकर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों की हर समस्या को केवल कब्जे में लिए गए सिस्टम का सबूत बताकर राजनीतिक नारों में समेट दिया है। उन्होंने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि छात्र जवाब चाहते हैं कोई राजनीतिक नाटक नहीं।

राहुल गांधी के आरोपों पर पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गिनाए आंकड़े

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था के ऊपर बड़े सवाल खड़े किए। उन्हें इन्हीं आरोपों का जवाब देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कामों का ब्यौरा साझा किया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में नामांकन अनुपात 2014-15 में 23.7% से बढ़कर 2023-24 में 30% हो गया है। प्रधान ने पीएम-विद्यालक्ष्मी, पीएम-ऊषा और परीक्षा प्रणालियों को मजबूत करने के उपायों का भी जिक्र किया।

पेपर लीक पर भी बोले धर्मेंद्र प्रधान

पेपर लीक की वजह से ही कुर्सी छोड़ने वाले धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में सरकार ने लगातार पेपर लीक को खत्म करने के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा को बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्होंने 2024 में सरकार द्वारा सार्वजनिक परीक्षा को लेकर लाए गए नियमों का भी जिक्र किया। इसके तहत नीट पेपर लीक जैसे मामलों से निपटने के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है।

छात्रों पर राजनीति करने और छात्रों के लिए राजनीति करने में फर्क- धर्मेंद्र प्रधान

पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर छात्रों की समस्याओं पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। लेकिन इसके साथ ही सरकार द्वारा जो काम किया जा रहा है। उसे भी अहमियत दी जानी चाहिए। क्या राहुल गांधी समाधानों पर बात करेंगे, या हर छात्र की चिंता को राजनीतिक हथियार बनाते रहेंगे? भारत के छात्रों को यह बताने के लिए किसी नेता की जरूरत नहीं है कि उन्हें नाराज होना चाहिए। उन्हें ऐसे संस्थानों की ज़रूरत है जो काम करें, ऐसे मौकों की जो बढ़ें और ऐसी सरकार की जो उनके साथ खड़ी हो।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर सीधा हमला, बोले- छात्रों को जवाब चाहिए…