Hindi NewsIndia NewsDevkinandan Thakur thanks BCCI Atrocities being committed against Hindus in Bangladesh
'मिस्टर KKR हिंदुओं के साथ नहीं है, दिखाएंगे बेटा...', BCCI के फैसले पर देवकीनंदन ठाकुर

'मिस्टर KKR हिंदुओं के साथ नहीं है, दिखाएंगे बेटा...', BCCI के फैसले पर देवकीनंदन ठाकुर

संक्षेप:

देवकीनंदर ने कहा, 'सबसे पहले BCCI का बहुत-बहुत धन्यवाद। 25-26 तारीख को हमने एक बयान दिया था कि किसी भी बांग्लादेशी क्रिकेटर को भारत के IPL में खेलने का अवसर नहीं मिलना चाहिए। पैसा यहां से वहां नहीं जाना चाहिए।'

Jan 03, 2026 02:14 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बीसीसीआई ने IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने को कहा है। इस मामले को जोरशोर से उठाने वाले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले बीसीसीआई का बहुत-बहुत धन्यवाद। 25-26 तारीख को हमने एक बयान दिया था कि किसी भी बांग्लादेशी क्रिकेटर को भारत के IPL में खेलने का अवसर नहीं मिलना चाहिए। पैसा यहां से वहां नहीं जाना चाहिए।' ठाकुर ने कहा कि इसके पीछे कारण है। बांग्लादेश में मंदिर जलाए जा रहे हैं। बांग्लादेश में हमारे बच्चे जलाए जा रहे हैं। 6-6 साल की बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहा है। यह सब हो रहा है और उस पर कोई नहीं बोल रहा है। अब BCCI को बहुसंख्यक हिंदुओं का दर्द दिखा और उन्होंने यह फैसला लिया तो बहुत-बहुत धन्यवाद।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत को हमारा अटूट समर्थन; पाक की धरती से एस जयशंकर के नाम खुला पत्र, चेतावनी भी

देवकीनंदन ठाकुर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में शनिवार को कहा, 'एक और बात है। मीडिया में इतना सब कुछ हो गया। जिस देश ने उनको हीरो बनाया है, उनके बहुसंख्यक लोगों के साथ इतना बड़ा दर्द हो रहा है, मगर मिस्टर केकेआर का अब तक कोई बयान नहीं आया है। तो मिस्टर केकेआर दिखाएंगे बेटा, कि कैसे सनातनी एक-दूसरे के साथ खड़े होकर एक-दूसरे की सहायता कर सकते हैं और खेल भी सकते हैं। हमें किसी की आवश्यकता नहीं है। लेकिन, ये दर्द रहेगा कि मिस्टर केकेआर हम हिंदुओं के साथ नहीं है।' माना जा रहा है कि देवकीनंदन ठाकुर ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान के लिए यह बात कही है।

मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा

देवकीनंदन ठाकुर ने इससे पहले कहा था कि केकेआर मैनेजमेंट को बांग्लादेशी क्रिकेटर को टीम से हटा देना चाहिए। साथ ही, नीलामी की राशि भारत में हिंदू पीड़ितों के रिश्तेदारों को दान कर देनी चाहिए। ठाकुर ने कहा, ‘हम बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज नहीं कर सकते।’ पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में KKT ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य 2 करोड रुपए था। चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ कड़ी बोली प्रक्रिया के बाद केकेआर इस 30 वर्षीय गेंदबाज को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रहा था।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।